34 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमक्राईमनामाUP : जौनपुर जिला कारागार में दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष,...

UP : जौनपुर जिला कारागार में दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष, कई घायल!

जेल प्रशासन ने बताया कि वर्चस्व को लेकर हिंसा हुई, जिसमें दोनों गुटों के कैदी आपस में भिड़ गए। 

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां जेल के अंदर दो गुटों के बीच संघर्ष हुआ, जो बाद में गैंगवार में तब्दील हो गया। इस संघर्ष में दोनों गुटों के कैदी और जेल के पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जेल अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, जेल में बंद मंगेश यादव और सोनू सिंह गुट के बीच इस उपद्रव की शुरुआत हुई। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल के अधीक्षक और जेलर अजय कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर संघर्ष को शांत कराया। इस दौरान कैदियों और पुलिसकर्मियों को चोटें आईं, जिन्हें जेल अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने जेल का दौरा किया और कैदियों से वार्ता कर मामले की जानकारी ली। शासन और जेल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके साथ ही उपद्रवी कैदियों को अन्य जिलों की जेलों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जेल प्रशासन ने बताया कि इस संघर्ष के दौरान मंगेश यादव और सोनू सिंह के गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हिंसा हुई, जिसमें दोनों गुटों के कैदी आपस में भिड़ गए। इस संघर्ष को शांत करने के लिए बल का भी प्रयोग करना पड़ा। इस उपद्रव में कई बंदी रक्षक भी घायल हुए हैं।

वहीं, उपद्रवी कैदियों को विभिन्न जेलों में ट्रांसफर किया गया है। मंगेश यादव और संगम यादव को केंद्रीय कारागार वाराणसी, शैलेंद्र प्रताप यादव और निशांत कुमार सिंह को केंद्रीय कारागार प्रयागराज, नीरज मोनू को जिला कारागार गाजीपुर और संदीप मौर्य को जिला कारागार सुल्तानपुर स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें-

नई दिल्ली: एससी कॉलेजियम ने की न्यायमूर्ति वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट वापस भेजने की सिफारिश!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,257फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें