31 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमदेश दुनियाUP: योगी सरकार सुल्तानपुर का भी बदलेगी नाम,अब होगा ये नाम!

UP: योगी सरकार सुल्तानपुर का भी बदलेगी नाम,अब होगा ये नाम!

Google News Follow

Related

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में फैजाबाद को अयोध्या और इलाहाबाद को प्रयागराज किए जाने के बाद से लगातार जिलों के नाम बदलने की मांग हो रही है। अब यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार सुल्तानपुर का नाम बदलकर कुशभवनपुर करने की तैयारी कर रही है। भगवान श्री राम के पुत्र का नाम कुश था। राजस्व मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की है कि सुल्तानपुर का नाम कुश किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जिले का नाम बदलने संबंधी प्रस्ताव राज्य सरकार को पास पहुंच गया है। जल्द ही इसे मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल सकती है। लंभुआ सुल्तानपुर से भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने दावा किया था कि सुल्तानपुर का प्राचीन नाम कुश था। यह मामला उठाया था। अब यह जोर पकड़ लिया है।

सुल्तानपुर के जिला मजिस्ट्रेट और अयोध्या के संभागीय आयुक्त ने गजेटियर में सुल्तानपुर के प्राचीन इतिहास का हवाला देते हुए जिले का नाम कुश भवनपुर करने के लिए राज्य सरकार और राजस्व बोर्ड को एक सिफारिश भेजी है।यदि प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है, तो सुल्तानपुर तीसरा जिला होगा जिसका नाम योगी आदित्यनाथ सरकार बदलेगी। सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी करती हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें