26 C
Mumbai
Friday, April 3, 2026
होमक्राईमनामायूपी के मुरादाबाद​ मस्जिद:​ दो गुटों के ​​सजदा​ के समय सिर फुटव्वल;​...

यूपी के मुरादाबाद​ मस्जिद:​ दो गुटों के ​​सजदा​ के समय सिर फुटव्वल;​ वीडियो वायरल!

एक-दूसरे को कमर बेल्ट, लाठी-डंडों से पीट रहे हैं​|​ मौका मिलते ही वे सामने वाले गुट के लोगों पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक मस्जिद में नमाज पढ़ने आए दो गुटों के बीच मारपीट हो गई​|​यह घटना उस समय हुई, जब मस्जिद में इकट्ठे लोग सजदा कर रहे थे| इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है​|​इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो गुट एक दूसरे के खिलाफ बंटे हुए हैं​|​ वे एक-दूसरे को कमर बेल्ट, लाठी-डंडों से पीट रहे हैं​|​ मौका मिलते ही वे सामने वाले गुट के लोगों पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं।

​​यह मस्जिद मुरादाबाद के पाकबड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले ​क्षेत्र​ में आता है। वहीं, इस ​घटना​ में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं​|​ इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी​|​ इस झड़प में कई लोगों के कपड़े फट गये हैं​|​बताया जा रहा है कि यह घटना नमाज के दौरान हुई​|​

हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह झड़प किस वजह से हुई। मस्जिद जैसे इबादतगाह में ऐसी घटना घटी देख कई लोगों ने दुख जताया है​​|​ ​पाकबड़ा के मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में एकत्र हुए। मारपीट तब शुरू हुई जब सभी लोग नमाज पढ़ रहे थे​|​ ये लड़ाई काफी देर तक चलती रही​|​ इस आक्रोश के पीछे का कारण अभी तक समझ में नहीं आया है​,लेकिन पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है​|​

​यह भी पढ़ें-

आईसी 814 ‘द कंधार हाईजैक’: नेटफ्लिक्स का बड़ा फैसला, बदला किरदारों का नाम और कोड!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,943फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें