30 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
होमलाइफ़स्टाइलफटे होंठ से लेकर झुर्रियों तक, इन चीजों को वैसलीन में मिलाकर...

फटे होंठ से लेकर झुर्रियों तक, इन चीजों को वैसलीन में मिलाकर उपयोग करने से मिलेगा आराम

सर्दियों से लेकर गर्मियों तक में वैसलीन का इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं में किया जाता है।

Google News Follow

Related

होंठ फटने से लेकर चेहरे से जुड़ी कई समस्याओं में वैसलीन का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है, लेकिन आधे से ज्यादा लोग यह नहीं जानते हैं कि इसका सही तरीके से कैसे उपयोग करना है। वैसलीन में समस्या के अनुसार कई चीजें मिलाकर उसे अधिक उपयोगी बनाया जा सा सकता है।

कुछ लोग वैसलीन को सीधा चेहरे पर अप्लाई करते हैं, जिससे चेहरे पर मुहांसे होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समस्या को ध्यान में रखकर उसका प्रयोग करना चाहिए। जैसे अगर एड़ी फटने की समस्या है और हाथ पैर रुखे रहते हैं तो रात के समय वैसलीन में ताजा एलोवेरा जैल मिलाकर लगाएं। इससे एड़ियों की दरारें भी भरने लगेंगी और रुखापन भी दूर होगा।

अगर गर्मियों में सन टैनिंग की समस्या से जूझ रहे हैं तो वैलसीन के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाने से टैनिंग की समस्या कम होती है। इसका प्रयोग करने से शेविंग के बाद होने वाली जलन में भी कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर चेहरे पर झुर्रियां बढ़ रही हैं तो रात के समय वैसलीन में विटामिन ई की कैप्सूल मिलाकर लगाने से राहत मिलेगी। यह झाइयां और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इसे रात के वक्त अच्छे से चेहरे पर लगाएं और सुबह अच्छे से धो लें।

गर्मियों में हाथ, पैर और गर्दन पर रैश होने की समस्या आम है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक में देखी जाती है। ऐसे में वैसलीन में गुलाब जल मिलाकर लगाने से आराम मिलेगा। यह रैश को कम करने के साथ त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करेगा। इसके साथ ही अगर होंठ फट रहे हैं और खून आने की समस्या हो रही है तो वैसलीन में शहद मिलाकर लगाने से आराम मिलेगा। इससे होंठ मुलायम होंगे और नमी बनी रहेगी।

साधारण धारणा है कि वैसलीन मॉइश्चराइजर की तरह काम करती है लेकिन यह गलत है। वैसलीन त्वचा की नमी को लॉक कर देती है, न कि त्वचा को गहराई से पोषण देती है। इसलिए यह प्राकृतिक चीजें मिलकर वैसलीन के गुणों को और बढ़ा देती हैं।

यह भी पढ़ें:

ईरान का बड़ा दावा, घातक अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान मार गिराया

“मेरी चुप्पी को हार मत समझना…” उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने क्या कहा?

“संघर्ष के समाधान के लिए कूटनीति और संवाद ही व्यवहार्य रास्ता”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,175फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें