30.4 C
Mumbai
Wednesday, April 22, 2026
होमदेश दुनियाईरान से भारत आ रहे विमान पर अमेरिका का हमला

ईरान से भारत आ रहे विमान पर अमेरिका का हमला

‘महान एयर’ का विमान मानवीय सहायता सामग्री लेकर भारत आने की तैयारी में था

Google News Follow

Related

ईरान से भारत की ओर आ रहे एक विमान पर अमेरिका द्वारा किए गए हमले से हड़कंप मच गया है। ईरान ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे युद्ध अपराध करार दिया है। साथ ही अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का आरोप भी लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह हमला ईरान के मशहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ। ‘महान एयर’ का यह विमान मानवीय सहायता सामग्री लेने के लिए भारत आने की तैयारी में था।

‘महान एयर’ एक निजी ईरानी एयरलाइन कंपनी है, जो पश्चिम एशिया, मध्य एशिया, दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया और पूर्व एशिया के कई क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देती है। यह विमान मशहद एयरपोर्ट पर तैनात था और आने वाले दिनों में एक राहत मिशन के तहत नई दिल्ली जाने वाला था।

ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, भारत के लिए रवाना होने वाली मानवीय सहायता मिशन से जुड़ी इस उड़ान को मशहद एयरपोर्ट पर अमेरिकी हवाई हमले में नुकसान पहुंचा। इस हमले के कारण भारत का निर्धारित मानवीय अभियान बाधित हुआ। बताया जा रहा है कि यह विमान इस सप्ताह के अंत में नई दिल्ली पहुंचने वाला था और इसमें युद्ध प्रभावित लोगों के लिए जरूरी दवाइयां और राहत सामग्री ले जानी थी। रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान 1 अप्रैल को भारतीय राजधानी पहुंचने वाला था। हालांकि, इस हमले को लेकर अमेरिका की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

भारत ने इससे पहले चल रही मानवीय सहायता पहल के तहत 18 मार्च को ईरानी रेड क्रेसेंट सोसायटी के माध्यम से चिकित्सा सामग्री की पहली खेप ईरान भेजी थी। नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने इस कदम की सराहना करते हुए भारतीय नागरिकों का आभार जताया था।

दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा था, “भारत के सम्मानित नागरिकों की ओर से चिकित्सा सहायता की पहली खेप पहुंच चुकी है। हम भारत के दयालु लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।” हाल के वर्षों में भारत एक प्रमुख मानवीय सहायता प्रदाता के रूप में उभरा है। यह नई सहायता ऐसे समय में सामने आई है, जब पश्चिम एशिया 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका-इजरायल सैन्य अभियान के प्रभावों से जूझ रहा है।

यह भी पढ़ें:

ED ने अब तक 1,105 बैंक धोखाधड़ी मामलों में ₹64,920 करोड़ की संपत्ति की जब्त

“खाली घोषणापत्र के साथ कांग्रेस को 15–17 सीटें ही मिलेंगी, NDA गठबंधन 90 पार करेगा”

कर्नाटक: विधायकों को मुफ्त मिलेंगे 3 IPL और 2 अंतरराष्ट्रीय मैच टिकट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,154फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें