27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियापहली बार अमेरिका को पता चला कि पाक खतरनाक देश है?

पहली बार अमेरिका को पता चला कि पाक खतरनाक देश है?

Google News Follow

अमेरिका के राष्ट्रपति के एक बयान से पाकिस्तान को मिर्ची लग गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया है। जो बाइडेन ने इसकी वजह भी बताई है। उन्होंने अपने बयान में कहा हैं कि पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश है क्योंकि, उसके पास बिना किसी समझौते के परमाणु हथियार है। उन्होंने यह बात एक कार्यक्रम के दौरान कही। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जब पाकिस्तान इतना ही खतरनाक है तो उसे  घातक हथियार क्यों मुहैया करा रहा है अमेरिका ? जबकि भारत ने इस पर अपनी आपत्ति जाता चुका है।

कुछ दिन पहले अमेरिका ने पाकिस्तान को घातक हथियार मुहैया कराया था। इसके साथ ही पाक सेनाध्यक्ष जनरल कमर बाजवा का अमेरिका शानदार स्वागत किया गया था। वहीं इसी दिन अमेरिका राजदूत डोनल्ड ब्लोम ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर का दौरा किया था। इस दौरान राजदूत ने पीओके को आजाद जम्मू कश्मीर बताया था। जिसके बाद यह कहा जाने लगा था कि अमेरिका भारत के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश कर रहा है और एक गुप्त अजेंडा चल रहा है। वैसे राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह अमेरिका बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहा है।

अब जो बाइडेन के बयान पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा कि सवाल ही उठाना है तो भारत के परमाणु हथियार पर उठाना चाहिए। पाकिस्तान अपनी अखंडता  सुनिश्चित करने के लिए अडिग है। यहां सवाल यह उठता है कि जो बाइडेन ने भारत पर सवाल क्यों  उठाएं ? भारत ने कभी किसी देश को  धमकी दी है ? क्या भारत ने कभी किसी की जमीन छीनी है। फिर जो बाइडेन क्यों भारत पर सवाल उठाएं ? बिलावल से पूछा जाना चाहिए कि क्या ओसामा बिन लादेन भारत में मारा गया।

ऐसा लगता है कि अमेरिका को पहली बार पता चला है कि पाकिस्तान खतरनाक देश है। इससे पहले एफ 16 लड़ाकू विमान डील किया तो क्या इसकी जानकारी नहीं थी। अगर अमेरिका को इसकी जानकारी थी तो उसने यह डील क्यों किया ? एक तरह से अमेरिका ने यह डील कर एशिया में आतंकवाद को बढ़ावा ही दिया है।

ये भी पढ़ें

 

योगी का डंडा: बाहुबली अतीक अहमद की 35 करोड़ की सम्पत्ति होगी कुर्क

भाजपा​​ सांसद का बड़ा बयान, कहा- ‘मुंह खोलोगे तो​ बागी कहलाओगे ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें