28 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिकी राष्ट्रपति ने दी भारत को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी भारत को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Google News Follow
वाशिंगटन। भारत आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। पीएम मोदी ने ने भी देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 15 अगस्त की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर में  जश्न मनाने वालों को सुरक्षित और खुशहाल स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने अपने ट्वीट में महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के साथ स्वतंत्रता के लिए लम्बे संघर्ष का भी जिक्र किया है।
On Aug 15, 1947, India achieved its long journey towards independence, guided by Mahatma Gandhi’s message of truth & non-violence.Over decades, ties b/w our people, including vibrant community of over 4 million Indian-Americans, have strengthened our partnership:US Pres Joe Biden pic.twitter.com/A5BV4Fmvpo
— ANI (@ANI) August 14, 2021
बाइडन ने आगे कहा कि आज लोकतंत्र के माध्यम से लोगों की इच्छा का सम्मान करने की वह मूलभूत प्रतिबद्धता दुनिया को प्रेरित करती है और हमारे दोनों देशों के बीच विशेष बंधन का आधार है। साथ ही कहा कि दशकों से करीब 40 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकियों के जीवंत समुदाय सहित हमारे लोगों के बीच संबंधों ने हमारी साझेदारी को कायम रखा है और मजबूत किया है।
जो बाइडन ने कहा कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच साझेदारी पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। साथ में, हमें दुनिया को दिखाना चाहिए कि हमारे दो महान और विविध लोकतंत्र हर जगह लोगों के लिए काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती फलती-फूलती और बढ़ती रहेगी। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें