34 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमदेश दुनिया"तुरंत छोड़ें ईरान"; अमेरिका ने अपने नागरिकों को जारी किया सख्त सुरक्षा...

“तुरंत छोड़ें ईरान”; अमेरिका ने अपने नागरिकों को जारी किया सख्त सुरक्षा अलर्ट

अफगानिस्तान-इराक-पाकिस्तान सीमा की ओर न जाने की सलाह

Google News Follow

Related

अमेरिकी सरकार ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को तत्काल देश छोड़ने की कड़ी सलाह दी है। 6 फरवरी को ईरान स्थित अमेरिकी वर्चुअल एम्बेसी ने एक गंभीर सुरक्षा अलर्ट जारी करते हुए कहा कि बढ़ते जोखिम और व्यापक व्यवधानों के बीच सभी अमेरिकी नागरिक अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुरंत ईरान से बाहर निकलें। क्षेत्र में जारी तनाव और अस्थिरता के मद्देनज़र यह चेतावनी जारी की गई है।

बताया गया है कि ईरान में सुरक्षा उपायों को सख्त किया गया है, जिसके तहत कई सड़कों को बंद किया गया है, सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित हैं और इंटरनेट, मोबाइल नेटवर्क पर गंभीर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके अलावा, कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने ईरान के लिए आने-जाने वाली उड़ानों को रद्द या सीमित कर दिया है, जिससे हवाई यात्रा के विकल्प काफी प्रभावित हुए हैं।

अमेरिकी वर्चुअल एम्बेसी ने है,  “तुरंत ईरान छोड़ें, ईरान से निकलने के लिए ऐसी योजना बनाएं जो अमेरिकी सरकार की मदद पर निर्भर न हो।” अलर्ट में यह भी याद दिलाया गया कि अमेरिकी सरकार और ईरानी शासन के बीच शत्रुतापूर्ण संबंधों के कारण अमेरिकी नागरिकों को मनमाने पूछताछ, गिरफ्तारी और लंबी अवधि की हिरासत का अधिक खतरा है, विशेष रूप से जब वे अमेरिकी पासपोर्ट दिखाते हैं या अमेरिका से संबंध प्रदर्शित करते हैं।

अलर्ट में यह भी कहा गया है कि ईरान दोहरी नागरिकता को मान्यता नहीं देता। इस कारण दोहरी अमेरिकी-ईरानी नागरिकता रखने वाले लोगों के लिए जोखिम और अधिक है। ऐसे नागरिकों को देश छोड़ते समय केवल अपने ईरानी पासपोर्ट का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

अमेरिकी नागरिकों को ईरान से बाहर निकलने के लिए भूमि सीमाओं के रास्ते अपनाने पर विचार करने को कहा गया है। अलर्ट के अनुसार, 5 फरवरी तक उपलब्ध स्थिति यह है कि आर्मेनिया के साथ अगारक/नोरदूज़ भूमि सीमा खुली है। तुर्की के साथ ईरान की सभी प्रमुख भूमि सीमा चौकियां भी चालू हैं। वहीं, तुर्कमेनिस्तान की भूमि सीमाएं भी खुली हैं, लेकिन अमेरिकी नागरिकों को सीमा पर पहुंचने से पहले तुर्कमेनिस्तान सरकार से विशेष अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

इसके विपरीत, अज़रबैजान की ईरान से लगने वाली सीमाएं आने वाले यातायात के लिए बंद बताई गई हैं। अलर्ट में अमेरिकी नागरिकों को इराक, अफगानिस्तान या ईरान-पाकिस्तान सीमा की ओर यात्रा न करने की भी सख्त सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि अमेरिकी नागरिकों के लिए ईरान छोड़ने की एडवाइजरी जनवरी से ही प्रभावी है। 6 फरवरी को जारी यह ताजा अलर्ट उसी चेतावनी की पुनः पुष्टि करता है, जिसमें अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि वे जारी शत्रुता और अस्थिर हालात के बीच अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देश छोड़ दें।

यह भी पढ़ें:

2014 से पहले भारत को ‘कमजोर पांच’ अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था : पीएम मोदी​!

पोते-पोतियों की देखभाल से बुजुर्गों का ब्रेन रहता है एक्टिव: शोध!

चेन्नई में बर्ड फ्लू का प्रकोप: मृत पाए गए सैकड़ों कौवे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,977फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें