29.3 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियारूसी आक्रमण के बाद जेलेंस्की की पहली विदेश यात्रा?

रूसी आक्रमण के बाद जेलेंस्की की पहली विदेश यात्रा?

जेलेंस्की अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन से करेंगे मुलाकात?

Google News Follow

यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध का अभी तक कोई अंत नहीं दिख रहा है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की पहली बार वॉशिंगटन की यात्रा कर सकते हैं। रूसी आक्रमण के बाद से जेलेंस्की की यह पहली विदेश यात्रा होगी। और व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिल सकते हैं। हालांकि दोनों देशों की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस यात्रा पर सुरक्षा चिंताओं को लेकर चर्चा हो सकती है। वहीं जेलेंस्की द्वारा कांग्रेस को संबोधित करने की भी उम्मीद है। हालांकि, एक अधिकारी ने बताया है कि जलेंस्की के आने की योजनाएँ अंतिम नहीं हैं और बदल सकती हैं। वहीं व्हाइट हाउस ने संभावित यात्रा और बाइडन की घोषणा को लेकर नई सुरक्षा सहायता घोषणाओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मार्सी कप्तूर ने इस दौरे की अटकलों को लेकर बताया, ‘हम उनके यहां आने से बहुत सम्मानित महसूस करेंगे। कैपिटल में उनका होना एक बड़ा गिफ्ट होगा। हम रूस से युद्ध में उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’  

बता दें कि रूस करीब हफ्ते भर से यूक्रेन पर एक के बाद एक भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। सोमवार की सुबह किए गए हमलों से यूक्रेनी शहरों में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई है। सड़कों पर रूस के हवाई हमलों के प्रति लोगों को सतर्क करने वाले बजते सायरन ने दहशत का माहौल बना दिया। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस वक्त बौखलाए हुए हैं और यूक्रेन को घुटने पर लाना चाहते हैं। उसने रूस के इस हमले को आतंकवादी हमला करार दिया है। वहीं जेलेंस्की ने मंगलवार को यूक्रेन के कई सीमावर्ती शहरों का दौरा किया और वहां सैनिकों का हौसला बढ़ाया। 

ये भी देखें 

इमरान खान का बड़ा बयान कहा मैं अपने कार्यकाल में भारत से सुधारना चाहता था संबंध

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें