25 C
Mumbai
Sunday, December 7, 2025
होमदेश दुनियाOil From Russia: अमेरिका का यू-टर्न, India को चेतावनी से इनकार

Oil From Russia: अमेरिका का यू-टर्न, India को चेतावनी से इनकार

अमेरिकी मीडिया के एक वर्ग के लिए भारत द्वारा तेल खरीद प्रतिबंधों पर लागू नहीं होता है|

Google News Follow

Related

व्हाइट हाउस ने इस बात से इनकार किया है कि अमेरिकी उपराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह ने अपनी नई दिल्ली यात्रा के दौरान भारत को चेतावनी दी थी| उन्होंने दलीप सिंह की बातचीत को ‘रचनात्मक बातचीत’ के रूप में बताया है| व्हाइट हाउस की सचिव जेन साकी ने कहा कि मैं इसे चेतावनी के रूप में नहीं देखती और न ही हमने उस समय ऐसा कुछ कहा था|

साकी ने कहा कि दलीप सिंह ने भारत जाकर रचनात्मक बातचीत की और स्पष्ट किया कि यह भारत समेत प्रत्येक दे​​श का निर्णय है कि वे रूसी तेल आयात करने जा रहे हैं या नहीं|

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन का मानना है कि भारत के साथ हमारी साझेदारी दुनिया में हमारे सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है| उन्होंने दोहराया कि प्रतिबंध तेल खरीद पर लागू नहीं होते हैं|अमेरिकी मीडिया के एक वर्ग के लिए भारत द्वारा तेल खरीद प्रतिबंधों पर लागू नहीं होता है|

गौरतलब है कि पिछले महीने के अंत में नई दिल्ली में दलीप सिंह ने कहा था कि युद्ध उन देशों की वजह से जारी है, जो प्रतिबंधों को दरकिनार करते हैं|दलीप सिंह के इस बयान को कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा भारत को ‘चेतावनी’ के तौर पर देखा गया था|

​​यह भी पढ़ें-

Bihar: 6 सहेलियों ने की आत्महत्या का प्रयास, 3 की मौत, 3 गंभीर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,711फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें