28 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाUttar Prdesh:आजम खान की तबीयत बिगड़ी आईसीयू में भर्ती, ऑक्सीजन सपोर्ट बढ़ा 

Uttar Prdesh:आजम खान की तबीयत बिगड़ी आईसीयू में भर्ती, ऑक्सीजन सपोर्ट बढ़ा 

Google News Follow

लखनऊ। कोरोना से संक्रमित सपा नेता आजम खान की हालत दिन ब दिन ख़राब होती जा रही  है।लखनऊ के मेदांता अस्पताल उनका इलाज हो रहा है।जानकारी के अनुसार सोमवार को उनका आक्सीजन लेवल कम होने की वजह से उनकी तबीयत ज्यादा ख़राब हो गई।इसके बाद ऑक्सीजन को और बढ़ा दिया गया।

ख़बरों के अनुसार, ऑजम खान को पहले 2 लीटर प्रति मिनट के हिसाब से ऑक्सीजन दी जा रही थी,सोमवार को आक्सीजन लेवल कम होने उसे बढ़ाकर पांच लीटर प्रति मिनट कर दिया गया। मालूम हो कि आजम खान के फेफड़े में संक्रमण बढ़ गया है।फाइब्रोसिस और कैविटी होने की वजह से ऑक्सीजन को और बढ़ा दिया गया है।डॉक्टर्स के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल कंट्रोल में है।वहीं उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की तबीयत में भी पहले से सुधार है।

बता दें कि आजम खान घोटाला और धोखाधड़ी के कई मामलों में सीतापुर जेल में सजा काट रहे हैं। आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की तबीयत अचानक खराब  हो गई जिसके बाद उनकी जांच की गई, जिसमें दोनो कोरोना पॉजिटिव पाए गए।इसके बाद उन्हें 9 मई को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर के मुताबिक आजम खान की तबीयत गंभीर जरूर है ,लेकिन पूरी तरह से कंट्रोल में है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें