25 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमक्राईमनामाउत्तर प्रदेश: कौशांबी में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, एक...

उत्तर प्रदेश: कौशांबी में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली दो गिरफ्तार!

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी को गोली लग गई और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोकशी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

मुठभेड़ मंझनपुर थाना क्षेत्र के बिछौरा गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि कुछ लोग गोकशी की कोशिश कर रहे हैं। मंझनपुर के सीओ शिवांक सिंह ने कहा, “जैसे ही पुलिस टीम गांव में पहुंची, तस्करों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को पकड़ लिया गया। घायल आरोपी मोनू को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।”

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों तस्करों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इस गिरोह की पूरी गतिविधियों की जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है। मुठभेड़ के बाद के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें पुलिस घायल आरोपी को अस्पताल ले जाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में आरोपी के पैर में गोली लगने के स्पष्ट संकेत मिलते हैं।

यह भी पढ़ें:

‘इंडिया’ को ‘भारत’ कहने पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए: सुनील शर्मा

ओडिशा में बीते पांच वर्षों में 72 छात्र कर चुके है आत्महत्या: सीएम मोहन चरण माझी

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, रूस का दावा हमला किया नाकाम!

पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वे किन अन्य अपराधों में शामिल रहे हैं। इस बीच, पुलिस ने मुठभेड़ के स्थान पर सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें