29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाअब ‘वृन्दावन’ होगा नवी मुंबई का उत्तर प्रदेश अतिथि गृह,योगी सरकार ने...

अब ‘वृन्दावन’ होगा नवी मुंबई का उत्तर प्रदेश अतिथि गृह,योगी सरकार ने बदले कई अतिथि गृहों के नाम

Uttar Pradesh Government Guest House

Google News Follow

लखनऊ। योगी सरकार ने लखनऊ, नई दिल्ली, मुंबई एवं कोलकाता स्थित अतिथि गृहों के नाम बदल दिए हैं, अब यूपी सदन का नाम उत्तर प्रदेश सदन त्रिवेणी होगा, जबकि UP भवन का नाम उत्तर प्रदेश भवन संगम होगा। जिसमें लखनऊ, नई दिल्ली, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं। सरकार की ओर से लखनऊ के महात्मा गांधी मार्ग स्थित अति विशिष्ट अतिथि गृह, का नाम बदल कर अति विशिष्ट अतिथि गृह ‘साकेत’ महात्मा गांधी मार्ग, लखनऊ किया गया है. इसी तरह विशिष्ट अतिथि गृह, डालीबाग लखनऊ का नाम बदल कर विशिष्ट अतिथि गृह ‘यमुना’, डालीबाग लखनऊ किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के नियंत्रणाधीन इन अतिथि गृहों के नाम बदलने में खास बात यह रही है कि ज्यादातर का नाम नदियों पर रखा गया है, जैसे, यमुना, गंगा, त्रिवेणी, गोमती, सरयु आदि. योगी सरकार ने अपने नवी मुंबई स्थित उत्तर प्रदेश राज्य अतिथि गृह, वाशी, का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश राज्य अतिथि गृह ‘वृन्दावन’, वाशी, नवी मुंबई किया है।

अब यह नाम हुआ-

उत्तर प्रदेश भवन ‘संगम’, नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश सदन त्रिवेणी, नई दिल्ली

अति विशिष्ट अतिथि गृह ‘साकेत’ महात्मा गांधी मार्ग, लखनऊ

विशिष्ट अतिथि गृह ‘यमुना’, डालीबाग लखनऊ

राज्य अतिथि गृह ‘गोमती’, विकमादित्य मार्ग, लखनऊ

राज्य अतिथि गृह ‘सरयु’, मीराबाई मार्ग, लखनऊ

नव निर्मित अति विशिष्ट अतिथि गृह ‘नैमिषारण्य’, बटलर पैलेस, लखनऊ

उत्तर प्रदेश राज्य अतिथि गृह ‘वृन्दावन’, वाशी, नवी मुंबई

उत्तर प्रदेश राज्य अतिथि गृह ‘गंगा’, कोलकाता

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें