32 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनियाउत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बन रहा,कांग्रेस-बसपा के कई नेता भाजपा में शामिल

उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बन रहा,कांग्रेस-बसपा के कई नेता भाजपा में शामिल

Google News Follow

Related

लखनऊ । भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने विभिन्न दलों से आने वाले नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा उत्तर प्रदेश के मुख्यालय में रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के आए 17 नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने इन सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश तो उत्तम प्रदेश बन रहा है। प्रदेश में चौतरफा विकास होने के साथ ही कानून का राज स्थापित हुआ है। हमारी सरकार के कार्यकाल में सभी योजना का लाभ एक-एक व्यक्ति को मिला है। अब तो लक्ष्य 2024 तक हर गरीब को पक्का मकान का है। गोरखपुर जिले के सहजनवा और महराजगंज के पनियरा से विधायक रहे पूर्व राज्यमंत्री देव नारायण सिंह उर्फ जीएम सिंह ने बसपा से इस्तीफा देने के बाद नया ठिकाना भाजपा में खोज लिया है। वह भाजपा में शामिल होने का मौका तलाश रहे थे। पूर्व विधायक जीएम सिंह ने बसपा से इस्तीफे की सूचना फेसबुक पर भी शेयर की। इनके साथ ही सहारनपुर नगर से बहुजन समाज पार्टी से विधायक रहे मुकेश दीक्षित भी आज भाजपा में शामिल हो गए।
बहुजन समाज पार्टी से विधान परिषद सदस्य रहे बिजनौर के सुबोध पाराशर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहीं अपनी पत्नी गायत्री पाराशर के साथ भाजपा में शामिल हो गए। कुशीनगर के हाटा से बसपा नेता वीरेन्द्र सिंह सैथवार के साथ ही बाराबंकी के हैदरगढ़ से कांग्रेस के टिकट पर 2012 में चुनाव लड़े आरके चौधरी ने भाजपा ज्वाइन की। सोनभद्र के दुद्धी से निर्दलीय विधायक रहीं रूबी प्रसाद, हरदोई से बसपा के पूर्व विधायक वीरेन्द्र कुमार पासी, आगरा में बसपा से विधायक रहे सूरज पाल, वाराणसी के रोहनियां से बसपा नेता डॉ.भावना पटेल, बुलंदशहर से राष्ट्रीय लोकदल के नेता वीरेन्द्र सिंह लौर, चौधरी प्रताप सिंह तथा वाराणसी के युवा सपा नेता शुभम गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ली।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,207फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें