27.2 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमक्राईमनामाUP: जवान पिटाई मामला गरमाया, पूर्व विधायक सोम ने सख्त कार्रवाई मांगी!

UP: जवान पिटाई मामला गरमाया, पूर्व विधायक सोम ने सख्त कार्रवाई मांगी!

संगीत सोम ने टोलकर्मियों की गुंडागर्दी की कड़ी निंदा करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमीन पर बैठा दिया और कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र स्थित भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक संगीत सोम टोल प्लाजा पहुंचे और वहां आयोजित पंचायत में हिस्सा लिया।

संगीत सोम ने टोलकर्मियों की गुंडागर्दी की कड़ी निंदा करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमीन पर बैठा दिया और कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

उन्होंने मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को मौके पर बुलाने और सेना के जवान के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

घटना 17 अगस्त की है, जब राजपूत बटालियन में तैनात जवान कपिल, कांवड़ यात्रा के बाद छुट्टी लेकर अपने गांव गोटका आए थे और ड्यूटी पर वापसी के दौरान भूनी टोल प्लाजा से गुजर रहे थे। भीड़ के कारण टोल पर देरी हो रही थी, जिस पर जवान कपिल ने टोलकर्मियों से जल्दी निकलने की बात कही। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और टोलकर्मी जवान पर टूट पड़े।

जवान को बचाने पहुंचे उनके भाई शिवम को भी टोलकर्मियों ने पीटा। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मेरठ एसएसपी विपिन ताड़ा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सरूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जवान का मेडिकल भी कराया गया है।

एसएसपी विपिन ताड़ा ने कहा, “रविवार रात भूनी टोल प्लाजा पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति के साथ मारपीट होती दिखाई दी। जांच में पता चला कि वह व्यक्ति एक फौजी है, जो छुट्टी से ड्यूटी पर लौट रहा था। टोल पर कहासुनी के बाद टोलकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।”
यह भी पढ़ें-

ईसीआई मतलब ‘भारत नागरिकों का नाम मिटाना’: भाकपा सांसद संदोश कुमार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,017फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें