29.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाउत्तराखंड : उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी बोले- रेस्क्यू...

उत्तराखंड : उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी बोले- रेस्क्यू जारी!

हर्षिल के पास स्थित धराली इलाके में मंगलवार सुबह बादल फट गया। इस घटना में एक गांव बह गया और कई निवासी कथित तौर पर लापता हो गए हैं। 

Google News Follow
उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में मंगलवार को बादल फटने की घटना से भारी तबाही मची है। इस घटना के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौके पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हर्षिल के पास स्थित धराली इलाके में मंगलवार सुबह बादल फट गया। इस घटना में एक गांव बह गया और कई निवासी कथित तौर पर लापता हो गए हैं।
अचानक जल स्तर बढ़ने के बाद स्थानीय बाजार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना मिली है, जिसके बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), और भारतीय सेना ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।

राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस संबंध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

उत्तराखंड पुलिस ने एक्स पर हादसे की जानकारी देते हुए बताया, “उत्तरकाशी के धराली, खीर गाढ़ में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में नुकसान होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस, फायर, एसडीआरएफ और आर्मी सहित अन्य आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।”

इस बीच, अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से नदी के किनारों से दूरी बनाए रखने और बच्चों तथा पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 4 अगस्त को उत्तराखंड के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया था। आईएमडी ने उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और चमोली सहित उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।

यह भी पढ़ें-

बांग्लादेश : तिहरे हत्याकांड में स्थानीय सरकारी सलाहकार के कनेक्शन का दावा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें