26 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमदेश दुनियावज्रदंती: मसूड़ों की सूजन, दर्द या बदबू? हर समस्या की छुट्टी कर...

वज्रदंती: मसूड़ों की सूजन, दर्द या बदबू? हर समस्या की छुट्टी कर देगा ये छोटा सा फूल​!

अगर आपको मसूड़ों की सूजन, दांतों में दर्द, खून आना या मुंह से बदबू जैसी समस्याएं परेशान कर रही हैं तो यह फूल आपकी बड़ी मदद कर सकता है।

Google News Follow

Related

वज्रदंती एक छोटा-सा दिखने वाला, लेकिन बहुत असरदार औषधीय फूल है, जिसे आयुर्वेद में दांतों और मसूड़ों का सच्चा दोस्त माना गया है। गांव-देहात से लेकर आयुर्वेदिक दवाओं तक, वज्रदंती का इस्तेमाल सालों से होता आ रहा है।

अगर आपको मसूड़ों की सूजन, दांतों में दर्द, खून आना या मुंह से बदबू जैसी समस्याएं परेशान कर रही हैं तो यह फूल आपकी बड़ी मदद कर सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना किसी साइड इफेक्ट के धीरे-धीरे समस्या की जड़ पर काम करता है।

वज्रदंती में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मसूड़ों में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। अक्सर मसूड़ों की सूजन और दर्द की वजह गंदगी और कीटाणु होते हैं, जो दांतों के बीच जमा हो जाते हैं।

वज्रदंती इन कीटाणुओं को साफ करने का काम करता है और मसूड़ों को मजबूत बनाता है। यही वजह है कि कई आयुर्वेदिक टूथपेस्ट और दंत मंजन में वज्रदंती का इस्तेमाल किया जाता है।

मुंह से बदबू आना ओरल हेल्थ की एक आम समस्या है, जो कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन जाती है। वज्रदंती इस परेशानी में भी काफी कारगर है। यह मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करता है और सांसों को ताजगी देता है।

अगर रोज सुबह वज्रदंती युक्त दंत मंजन या टूथपेस्ट से दांत साफ किए जाएं तो बदबू की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। पुराने समय में लोग वज्रदंती के पत्तों या फूल को सुखाकर उसका चूर्ण बनाते थे और उसी से दांत साफ करते थे।

दांतों के दर्द में भी वज्रदंती राहत पहुंचाता है। अगर दांतों में हल्का-फुल्का दर्द या झनझनाहट रहती है, तो वज्रदंती सूजन को कम करके आराम देता है। इसके नियमित इस्तेमाल से दांतों की पकड़ मजबूत होती है और मसूड़ों से खून आना भी धीरे-धीरे बंद हो जाता है। यही कारण है कि बुजुर्ग लोग आज भी वज्रदंती को दांतों की समस्याओं के लिए भरोसेमंद उपाय मानते हैं।​ 

 
यह भी पढ़ें-

हर्षा रिछारिया आरोप: बिना नाम लिए साधु-संतों पर साधा निशाना​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,249फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें