30 C
Mumbai
Monday, April 13, 2026
होमदेश दुनियावंदे भारत एक्सप्रेस फिर दुर्घटनाग्रस्त, सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त !

वंदे भारत एक्सप्रेस फिर दुर्घटनाग्रस्त, सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त !

हादसा उदवाड़ा-वापी रेलवे स्टेशनों के बीच गेट नंबर 87 के पास हुआ|

Google News Follow

Related

गुजरात के गांधीनगर से मुंबई जाने वाले रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर जानवरों की चपेट में आ गई है| घटना उदवाड़ा और वापी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। इस हादसे में वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे के हिस्से का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है| वंदे भारत एक्सप्रेस का यह चौथा हादसा है।
​पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने इस घटना की विस्तृत जानकारी दी है| उनके द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हादसा उदवाड़ा-वापी रेलवे स्टेशनों के बीच गेट नंबर 87 के पास हुआ|

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन इसमें वंदे भारत एक्सप्रेस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना शाम 6 बजकर 23 मिनट पर हुई। इस घटना के बाद ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक दिया गया।

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिए जाने के बाद 1 अक्टूबर से ट्रेन को यात्री सेवा में डाल दिया गया था। वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा में प्रवेश करने के छठे दिन ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसा 6 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर वटवा और मणिनगर के बीच हुआ।
यह भी पढ़ें-

एनआईए ने लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट के आरोपी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,204फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें