30.5 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमदेश दुनियावंदे भारत ट्रेन में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

वंदे भारत ट्रेन में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

भोपाल से राजधानी दिल्ली आ रही वंदे भारत ट्रेन के साथ सोमवार को बड़ा हादसा हुआ।

Google News Follow

भोपाल से हजरत निजामुद्दीन चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (20171) सोमवार सुबह 5.40 पर रवाना हुई। बीना रेलवे स्टेशन से पहले कुरवाई केथोरा में ट्रेन के C-14 कोच में आग लगी। इस कोच में करीब 36 यात्री सवार थे। आग लगने की वजह से अफरातफरी मची। ट्रेन को रोककर यात्रियों को बीच में ही उतारना पड़ा और उसके बाद फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग बुझाने का काम किया गया।

भारतीय रेलवे के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस के इस कोच में बैटरी बॉक्स में आग लगी थी। सुबह 7.58 पर आग बुझा ली गई। C-14 के सभी यात्रियों को C-2 में शिफ्ट कर दिया गया। C-14 की इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद कर दी गई। CPRO राहुल श्रीवास्तव ने बताया, ‘कोच से बैटरी बॉक्स को अलग किया जा रहा है। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया जाएगा।

बता दें कि रानी कमलापति- निजामुद्दीन- रानी कमलापति के बीच चलने वाली वंदे भारत मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन है। 4 महीने पहले 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे रानी कमलापति से हरी झंडी दिखाई थी। भारतीय रेलवे के लिए वंदे भारत एक नया अनुभव है, अभी तक देश में करीब दो दर्जन रूट पर यह ट्रेन शुरू हो गई हैं। कई जगहों पर वंदे भारत ट्रेन के साथ हादसे रिपोर्ट किए गए हैं, शुरुआत में जहां एक्सीडेंट की खबरें आती थीं वहीं अभी भी कुछ जगहों पर पत्थरबाजी रिपोर्ट की जा रही है। इस बीच ट्रेन के कोच में आग लगने की घटना भी हैरान करने वाली है।

ये भी देखें 

समुद्र में चट्‌टान पर बैठकर फोटो क्लिक करवा रहे थे कपल, तभी हादसा हो गया।

प्रेशर पॉलिटिक्स: आप को बढ़त! अध्यादेश पर केजरीवाल का समर्थन करेगी कांग्रेस

अमेरिका के अलास्का में जोरदार भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी

मुंबई एयरपोर्ट के 20 आवारा कुत्तों को मिला क्यूआर कोड वाला आधार कार्ड

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें