31.1 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनियाज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की इजाजत, सच आएगा...

ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की इजाजत, सच आएगा सामने !

वाराणसी ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग का आदेश दिया है। हिन्दू पक्ष की महिलाओं ने मांग हाई कोर्ट में ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की मांग की थी।  

Google News Follow

वाराणसी ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की इजाजत दे दी है। गौरतलब है कि हिन्दू पक्ष की महिलाओं ने मांग की थी ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की जाए। जिसको कोर्ट ने मानते हुए अब इसकी इजाजत दे दी है। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा है कि इस कार्बन डेटिंग से शिवलिंग को को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

इलाहाबाद ने कार्बन डेटिंग वाली याचिका पर बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश  में कहा गया है कि एएसआई शिवलिंग की उम्र का पता लगा सकता है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने यह आदेश एएसआई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से पेश की गई एक रिपोर्ट के बाद दिया है। कोर्ट ने कहा कि एएसआई वैज्ञानिक तरीके से शिवलिंग की जांच करें साथ ही इससे शिवलिंग को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

 बता दें कि ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग के बारे में वैज्ञानिक तरीके से यह सर्वेक्षण किया जाएगा कि यह शिवलिंग कितना पुराना है। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि यह शिवलिंग है ही या कुछ और है। बता दें कि हिन्दू पक्ष ने लगातार इसकी मांग कर रहा था। लेकिन वाराणसी कोर्ट ने इन मांग को खारिज कर दिया था अब इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इसकी परमिशन दे दी है। गौरतलब है कि कार्बन डेटिंग मामले में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया ने गुरूवार को सील बंद लिफ़ाफ़े में अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी।
ये भी पढ़ें 

शिंदे से इस्तीफा मांगना गलत, अजित पवार का तंज या ठाकरे-राउत को आइना    

30 हजार की सैलरी पाने वाली इंजिनियर के बंगले में मिली 30 लाख की टीवी 

मोचा चक्रवात: पूर्वोत्तर के राज्यों में चढ़ा पारा, भारी बारिश के आसार   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें