27 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमदेश दुनियाRajasthan : चाहने से कुछ नहीं होता...

Rajasthan : चाहने से कुछ नहीं होता…

Google News Follow

Related

जोधपुर। राजस्‍थान में विधानसभा चुनावों को अभी करीब दो साल का वक्‍त है, प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार होने के लिए कहा है। उन्‍होंने अगले विधानसभा चुनावों में प्रदेश का मुख्‍यमंत्री बनने का सपना पाल रहे नेताओं को भी बता दिया है कि उनकी राह बिलकुल आसान नहीं होगी। सीएम पद के दावेदारों को लेकर के वसुंधरा राजे ने टिप्‍पणी की है और कहा कि चाहने से कुछ नहीं होता है, वहीं व्‍यक्ति शासन करेगा, जिसे सभी समुदायों का प्‍यार मिलेगा।

वसुंधरा राजे ने कई भाजपा नेताओं की सीएम की कुर्सी पर नजर को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, “सिर्फ चाहने से कुछ नहीं होता है। वो ही व्‍यक्ति शासन करता है, जिसे सभी समुदायों ( छत्तीस कौमों ) का प्‍यार मिलेगा। जोधपुर में वसुंधरा राजे ने कहा, “मैंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि तैयार हो जाओ क्योंकि हमें 2023 और 2024 के चुनावों का बिगुल बजाना है। उन्‍हें मजबूत और तैयार होकर मैदान में उतरना होगा.” राजस्‍थान में वसुंधरा राजे मुख्‍यमंत्री पद की प्रबल दावेदार हैं। केंद्रीय नेतृत्‍व से तल्‍खी की खबरें कई बार सामने आती रहती हैं। ऐसे में आलाकमान उन पर एक बार फिर विश्‍वास जताएगा इसे लेकर कुछ भी कहना जल्‍दबाजी होगी. हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे की अनदेखी भाजपा को भारी भी पड़ सकती है।

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें