अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सहज योग का अभ्यास करते नजर आए। उन्होंने पोस्ट में बताया, “कलरिपयट्टू के प्रैक्टिशनर के रूप में मैं साल में एक बार सहज योग का अभ्यास करता हूं। सहज का मतलब है प्राकृतिक सहजता और सहज प्रवृत्ति की स्थिति में लौटना, जिससे प्रकृति और अंदरूनी जागरूकता से गहरा जुड़ाव बनता है।”
विद्युत जामवाल ने सहज योग का अर्थ बताने के साथ ही उसके अभ्यास से मिलने वाले फायदों को भी गिनाया। उन्होंने बताया कि यह अभ्यास शरीर की प्राकृतिक संवेदनाओं को जागृत करता है। इससे दिमाग और शरीर के बीच बेहतर कनेक्शन बनता है, और संतुलन बढ़ता है।
वहीं, वीडियो में वह कभी पेड़ों पर चढ़ते तो कभी पहाड़ों पर घंटों बर्फ के अंदर ध्यान करते नजर आए।
विद्युत कलरिपयट्टू भी जानते हैं कि यह केरल की प्राचीन मार्शल आर्ट है, जिसे दुनिया की सबसे पुरानी लड़ाई की कला माना जाता है। इसका नाम ‘कलरी’ और ‘पयट्टू’ से मिलकर बना है। यह तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व से चली आ रही है।
कलरिपयट्टू में योग के तत्व मिलते हैं, जैसे जानवरों से प्रेरित मुद्राएं और सांस नियंत्रण। विद्युत जामवाल कलरिपयट्टू के माहिर हैं और अपनी फिल्मों में स्टंट खुद करते हैं।
राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए सदन का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: विजेंद्र गुप्ता!



