29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाअग्निपथ स्कीम: बिहार में हिंसक हुआ विरोध, क्या युवाओं को भड़काया गया...

अग्निपथ स्कीम: बिहार में हिंसक हुआ विरोध, क्या युवाओं को भड़काया गया ?

Google News Follow

अग्निपथ योजना का  बिहार, गुरुग्राम और राजस्थान में युवा विरोध कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि चार साल बाद कहां जाएंगे। इस योजना के विरोध में कई नेता भी उतर आये हैं। बिहार बुधवार के बाद गुरुवार को भी प्रदर्शन किया गया। बिहार में सहरसा,मुजफ्फरपुर, मुंगेर और छपरा में युवाओं ने बवाल काटा।

राजस्थान, बिहार और गुरुग्राम में युवा हिंसा पर उतर आये हैं। इन राज्यों में युवा हाइवे पर टायर जला रहे हैं तो कई स्थानों पर आगजनी की भी खबर है। वहीं, बिहार में ट्रेनों पर पथराव किये गए। सवाल उठ रहे हैं आखिर युवा हिंसा पर क्यों  उतर आये हैं। क्या उन्हें कोई भड़काया है। बिहार में कैमूर में इंटरसिटी की एक बोगी में आग लगा दी है। जब आरा में रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने प्लेटफार्म नंबर चार की दुकानों को लूट लिया। छपरा में एक रोडवेज बस में आग लगा दी। भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की। बक्सर में 50 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

राजस्थान में भी अग्निपथ योजना का युवा विरोध कर रहे हैं। यहां युवाओं ने पुराने नियम को सेना में भर्ती के लिए बहाल किये जाने की मांग को लेकर आंदोलन किया। युवाओं का कहना है कि केवल चार साल ही सेना में  देने के बाद वे युवावस्था में ही बेरोजगार हो जायेंगे। आंदोलनकारी युवाओं का कहना है कि सरकार इस योजना को रद्द करे। और पुराना नियम बहाल करे। बिहार में बड़े पैमाने पर की जा रही हिंसक घटना से प्रशासन सजग हो गया। शंका जताई जाने लगी है कि इस विरोध प्रदर्शन का उपद्रवी लाभ उठा रहे हैं। इतना ही नहीं युवाओं को भड़काया गया है।

ये भी पढ़ें 

राहुल से तीसरे दिन भी पूछताछ: कांग्रेसी नेता के विवादित बयान पर केस दर्ज 

सोरेन सरकार की नाकामी? हिन्दुओं ने घर बेचने का लगाया पोस्टर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें