28.7 C
Mumbai
Tuesday, October 13, 2026
होमदेश दुनियाडांडिया-गरबा में फूहड़ता बर्दाश्त नहीं, विहिप ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन!

डांडिया-गरबा में फूहड़ता बर्दाश्त नहीं, विहिप ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन!

डांडिया और गरबा मनोरंजन के साधन नहीं हैं। यह हिंदू आस्था और हिंदू सम्मान का पर्व है। डांडिया माता रानी की आराधना के लिए किया जाता है। यह मां की आराधना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Google News Follow

Related

यूपी के अलीगढ़ जिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की ओर से शुक्रवार को डांडिया नाइट इवेंट्स में ‘लव जिहाद’ को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस के साथ तीखी बहस हुई।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए विहिप के अलीगढ़ मीडिया हेड प्रतीक रघुवंशी ने कहा, “नवरात्र के दौरान शहर में विभिन्न आयोजन किए जाते हैं। डांडिया और गरबा मनोरंजन के साधन नहीं हैं। यह हिंदू आस्था और हिंदू सम्मान का पर्व है। डांडिया माता रानी की आराधना के लिए किया जाता है। यह मां की आराधना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। डांडिया के आयोजनों के नाम पर अलग-अलग संगठनों की ओर से किए जा रहे कार्यक्रमों में अमर्यादित गाने चलते हैं और फूहड़ता होती है।”

प्रतीक रघुवंशी ने कहा, “ऐसा वातावरण तैयार किया जाता है, जो डांडिया के गरिमा के अनुरूप नहीं है। यह हिंदू आस्था पर कुठाराघात है। प्रशासन से हमारा आग्रह है कि जिसकी आस्था मां के प्रति न हो कोई भी ऐसा व्यक्ति कार्यक्रमों में प्रवेश न कर पाए। जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह है कि ऐसे कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रखें, जहां हिंदू आस्था का अपमान किया जाता हो। हम लोगों की ओर से जिलाधिकारी के लिए ज्ञापन दिया गया है।”

देशभर में नवरात्रि की तैयारी की जा रही है। इस वर्ष 11 अक्टूबर को नवरात्रि शुरू हो जाएगी। बीते दिन फिरोजाबाद में रामलीला, राम बारात और नवरात्रि त्योहार को देखते हुए पुलिस ने शिकोहाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एएसपी (ग्रामीण) अनुज चौधरी ने पुलिसकर्मियों के साथ घनी आबादी और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल मार्च किया था।

एएसपी (ग्रामीण) अनुज चौधरी कहा था, “इस महीने लगातार कई त्योहार हैं। जुलूस शुरू होने वाले हैं। कल एक जुलूस है और उसके अगले दिन राम बारात है। इसके अलावा, नवरात्रि भी शुरू हो रही है और 20 अक्टूबर को दशहरा है। इन सभी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शांति और व्यवस्था बनाए रखने और जनता में भरोसा जगाने के लिए लगातार पैदल गश्त की जा रही है।”

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
337,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें