30.8 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमदेश दुनियाक्या रूस में होगा तख्तापलट?, पुतिन के करीबी ने लड़कों के साथ...

क्या रूस में होगा तख्तापलट?, पुतिन के करीबी ने लड़कों के साथ सड़क पर  

रूस की वैगनर ग्रुप राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हो गई है।सवाल उठ रहे हैं कि क्या रूस में तख़्तापलट की कोशिश तो नहीं है।

Google News Follow

Related

रूस की वैगनर ग्रुप राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हो गई है। पुतिन ने एक बयान साझा कर कहा है कि वैगनर ग्रुप के चीफ ने जनता के पीठ में छुरा घोंपा है। रुसी सेना को चुनौती दी गई है। उन्होंने कहा कि वैगनर ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा रूसी सेना हीरो की तरह काम कर रही है। वहीं सवाल उठ रहे हैं कि क्या रूस में तख़्तापलट की कोशिश तो नहीं है। क्योंकि जिस तरह से ग्रुप ने पुतिन को सीधी चुनौती दी है। उससे तो यही लगता है कि रूस में गृह युद्ध के हालात बन रहे और यह लगाई अब वैगनर ग्रुप बनाम पुतिन के बीच हो चली है।
हालांकि ग्रुप चीफ ने तख्तापलट की बात को नकार दिया है। उनका कहना है कि अब भी तो यह तख़्तापटल नहीं है। क्योंकि सीधे तौर पर सरकार से सत्ता हथियाने की कोई कोशिश नहीं की गई है। गौरतलब है कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में वैगनर ग्रुप और रुसी सेना मिलकर लड़ रहे थे। लेकिन वैगनर ग्रुप ने रुसी सेना के खिलाफ बगावत कर दिया है। वैगनर ग्रुप  में भाड़े के सैनिक हैं। ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन पुतिन के करीबी माने जाते हैं। वैगनर ग्रुप के चीफ ने एक बयान जारी कर कहा है कि वे चीफ आर्मी स्टॉप के आने का इन्तजार कर रहे हैं। अगर वे नहीं आते हैं तो रोस्तोव शहर को अपने कब्जे में रखेंगे। बताया जा रहा है कि ग्रुप के लड़ाके रूस की राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे हैं।वहीं, वैगनर चीफ ने कहा है कि यह विद्रोह नहीं है बल्कि मार्च फॉर जस्टिस है।
इस बीच खबर है कि रुसी सेना ने वोरोनिश के पास वैगनर ग्रुप के सैन्य दस्ते पर अंधाधुंध गोलिया बरसाई। बताया जा रहा है कि रुसी सेना ने उन्हें रोकने के लिए ऐसा किया।  फिलहाल वोरोनिश की बस सेवा को बढ़ कर दिया गया है। वहीं पुतिन ने बेलारूस और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से बात कर वर्तमान हालात की जानकारी दी है। गौरतलब है कि इन दोनों देशों के नागरिक रूस में रहते है। खबर यह भी आ रही है कि मॉस्को का इंटरनेट सेवा को अस्थाई तौर पर बंद किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें  

Yevgeny Prigozhin: कौन है वैगनर ग्रुप का चीफ, जिसने रुसी राष्ट्रपति से लिया पंगा

पंचायत चुनाव:BJP इस बार उतारे 650 मुस्लिम कैंडिडेट, 2024 में होगा खेला  

कंगना ने इमरजेंसी में लुक के बाद डायलॉग में जमाया रंग “इंदिरा इज इंडिया” चर्चा में     

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,389फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें