30 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियावेव एक्सेलरेटर से मीडिया-एंटरटेनमेंट स्टार्टअप्स को मिलेगा बूस्ट और फंडिंग!

वेव एक्सेलरेटर से मीडिया-एंटरटेनमेंट स्टार्टअप्स को मिलेगा बूस्ट और फंडिंग!

मोहले के मुताबिक, वेव एक्सेलरेटर के तहत करीब 1,000 स्टार्टअप्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से पैनल ने 30 स्टार्टअप को चुना और 40 वेंचर कैपिटलिस्ट के सामने पिच पेश की।

Google News Follow
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में ज्वाइंट डायरेक्टर, आशुतोष मोहले ने रविवार को कहा कि वेव एक्सेलरेटर एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसकी मदद से मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर के स्टार्टअप्स को बूस्ट मिलेगा और फंडिंग प्राप्त करने में आसानी होगी।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए आशुतोष मोहले ने कहा कि हम वेव एक्सेलरेटर में मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर के तहत आने वाले क्षेत्रों जैसे एनिमेशन इफेक्ट, गेमिंग और कॉमिक आदि के स्टार्टअप्स को सपोर्ट उपलब्ध कराते हैं।

मोहले के मुताबिक, वेव एक्सेलरेटर के तहत करीब 1,000 स्टार्टअप्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से पैनल ने 30 स्टार्टअप को चुना और 40 वेंचर कैपिटलिस्ट के सामने पिच पेश की।

उन्होंने आगे कहा कि वेव्स समिट में हमने 100 स्टार्टअप्स का एक पवेलियन भी बनाया, जहां स्टार्टअप्स ने अपने स्तर पर जाकर वेंचर कैपिटलिस्ट और एंजेल इन्वेस्टर्स से मीटिंग की।

स्टार्टअप्स डील को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स और निवेशकों के बीच 30-40 करोड़ रुपए की फंडिंग को लेकर बातचीत हुई है और अधिकतम फंडिंग मांग 5 करोड़ रुपए की रही है।

मोहले ने आगे कहा कि यहां पूरे देश से मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर के स्टार्टअप्स आए हैं। इसमें दिल्ली एवं मुंबई से लेकर ओडिशा, केरल और अन्य क्षेत्रों के स्टार्टअप्स शामिल हैं।

वेव्स समिट को लेकर नॉटिलस मोबाइल के सीईओ, अनुज मानकर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि यह सरकार की ओर से एक अच्छा इनिशिएटिव है। इससे गेमिंग सेक्टर को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस तरह की समिट गेमिंग इंडस्ट्री को पहचान दिलाने में मदद करती हैं और लोगों को विशेषकर माता-पिता को यह भरोसा देती है कि गेमिंग भी एक करियर हो सकता है।

वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) का एक से चार मई के बीच मुंबई में आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश के फिल्म जगत, गेमिंग इंडस्ट्री के साथ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट से जुड़े लोगों ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें-

आर्थिक गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, पेट्रोल और डीजल की खपत बढ़ी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें