पाकिस्तान पोषित आतंकी सैफुल्ला कसुरी के एक नए वीडियो से पता चला है कि वह भारत पर समुद्री आतंकी हमले की योजना बना रहा है। पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्ला कसुरी को लश्कर-ए-तैय्यबा का मोस्ट वांटेड आतंकी बताया जाता है। वह कुख्यात आतंकी हाफिज सईद के संगठन से जुड़ा है। 2008 के मुंबई हमले को याद दिलाते हुए उसने चेतावनी दी है कि भारत पर 26/11 जैसा एक और हमला समुद्र के रास्ते किया जाएगा।
लश्कर-ए-तैय्यबा का कमांडर और 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्ला कसुरी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारत के खिलाफ खुली धमकियां दे रहा है। वह पाकिस्तान के कथित सैन्य प्रभुत्व की तारीफ कर रहा है। वीडियो में कसुरी दावा करता है कि पाकिस्तान ने मई 2025 में पाकिस्तानी वायुसेना ने तनाव के दरम्यान वर्चस्व हासिल किया था और 2026 में समुद्र पर वर्चस्व स्थापित करेगा।
रिपोर्ट के अनुसार, सैफुल्ला कसुरी आतंकी हमले को अल्लाह की इच्छा बताता है और दावा करता है कि पाकिस्तान जल्द ही सभी रणनीतिक क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल करेगा। कसूरी का यह बयान 26/11 जैसे समुद्री हमले की आशंका को बढ़ा रहे हैं। 2008 में लश्कर-ए-तैय्यबा के आतंकियों ने अरब सागर के रास्ते से ही आतंकी हमले को अंजाम दिया था।
वीडियो में कसुरी यह भी कहता दिख रहा है कि उसे पाकिस्तान सेना का समर्थन प्राप्त है और वह उसके साथ समन्वय में काम कर रहा है। माना जा रहा है कि यह वीडियो कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए जारी किया गया है, खासकर उस पृष्ठभूमि में जब ऑपरेशन सिंदूरन के बाद आतंकी गुटों में डर फैला हुआ है।
यह भी पढ़ें:
उज्जैन : भस्म आरती में भक्तों का तांता, बाबा महाकाल का अद्भुत शृंगार!
सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी, जेवर एयरपोर्ट को 4458 करोड़ मंजूर!
क्या 2026 चुनाव से पहले ‘केरल’ बनेगा ‘केरलम’?
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट निर्देश!
