33 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
होमक्राईमनामाबिहार मोतिहारी मदरसे से हथियार बरामद, बड़ी साजिश नाकाम हुई

बिहार मोतिहारी मदरसे से हथियार बरामद, बड़ी साजिश नाकाम हुई

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चकिया के एक मदरसे में छापेमारी कर वहां से पिस्टल बरामद किया है।

Google News Follow

Related

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया के एक मदरसे से पुलिस ने रविवार को एक हथियार बरामद किया है। हथियार बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं।

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चकिया के एक मदरसे में छापेमारी कर वहां से पिस्टल बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि यहां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी।

बताया गया कि एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने चकिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम को तत्काल छापेमारी का निर्देश दिया। पुलिस की टीम ने तुरंत छापेमारी कर मदरसे से एक पिस्टल जब्त किया।

जिस मदरसे से यह हथियार बरामद किया गया है, उसी मदरसे से पीएफआई के सदस्य उस्मान उर्फ़ सुल्तान उर्फ़ याकूब को चकिया पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। यह मामला चकिया थाना क्षेत्र गवंदरा मदरसा का है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मदरसे को पुलिस ने सील कर दिया है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मदरसे की तलाशी ली है तथा अन्य कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस यहां हथियार रखने के कारणों की तलाश में जुटी है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 

रश्मिका मंदाना के बर्थडे पर विजय देवरकोंडा ने अनसीन वीडियो शेयर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,175फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें