36 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामापश्चिम बंगाल: बीरभूम में दो गुटों के बीच हिंसा के कारण इंटरनेट...

पश्चिम बंगाल: बीरभूम में दो गुटों के बीच हिंसा के कारण इंटरनेट सेवाएं 17 मार्च तक निलंबित

Google News Follow

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सैंथिया में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद प्रशासन ने 14 से 17 मार्च तक इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का फैसला किया है। इस झड़प के दौरान पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

शुक्रवार (14 मार्च) दोपहर सैंथिया में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक गुट के कुछ लोग शराब के नशे में थे, जिसके कारण विवाद और बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया, जिसमें पथराव और हाथापाई हुई। स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया। यह प्रतिबंध सैंथिया समेत हटोरा, मठपालसा, हरिसरा, दरियापुर और फुलुर ग्राम पंचायतों में लागू रहेगा। प्रशासन के अनुसार, यह कदम किसी भी प्रकार की अफवाहों और गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए उठाया गया है।

बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा, “हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।”

हालांकि, प्रशासन ने दावा किया है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे दहशत में हैं और कानून-व्यवस्था की बहाली की उम्मीद कर रहे हैं। राज्य सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें:

मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 1.79 करोड़ के 17,495 चालान जारी!

फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शन में भाग लेने वाली भारतीय छात्रा का वीजा रद्द, अमेरिका से खुद ही हुई निर्वासित!

गरीबों की जमीन होगी कब्जामुक्त, दबंगों पर होगी सख्त कारवाई: मुख्यमंत्री योगी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें