त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने विभिन्न गंतव्यों के लिए चलने वाली तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया है। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विस्तारित फेरों का विवरण इस प्रकार है|
1. बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर स्पेशल
ट्रेन संख्या 09083 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर जंक्शन साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल अब 1 और 8 नवंबर 2026 को भी चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09084 गोरखपुर जंक्शन–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल के फेरे 2 और 9 नवंबर 2026 तक बढ़ाए गए हैं।
2. उधना–जयनगर स्पेशल
ट्रेन संख्या 09073 उधना जंक्शन–जयनगर साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल 1 और 8 नवंबर 2026 को अतिरिक्त फेरे लगाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09074 जयनगर–उधना जंक्शन साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल 3 और 10 नवंबर 2026 को चलेगी।
3. उधना–जयनगर स्पेशल
ट्रेन संख्या 09071 उधना जंक्शन–जयनगर साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल के फेरे भी 1 और 8 नवंबर 2026 तक विस्तारित किए गए हैं। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09072 जयनगर–उधना जंक्शन साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल 3 और 10 नवंबर 2026 को संचालित होगी।
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से ट्रेनों के समय, ठहराव और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें-



