35 C
Mumbai
Wednesday, November 11, 2026
होमदेश दुनियाArtificial Intelligence: क्या है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जिसकी हो रही चर्चा?     

Artificial Intelligence: क्या है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जिसकी हो रही चर्चा?     

यह कम्प्यूटर साइंस की उभरती हुई नई टेक्नोलॉजी है। जिसका मुख्य उद्देश्य संसार में Intelligent मशीनों को बनाना है। जिससे मनुष्यों के  जीवन को और आसान बनाया जा सके। 

Google News Follow

Artificial Intelligence: कुछ दिनों से AI (एआई)  के बारे में  बहुत कुछ कहा और सुना जा रहा है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि AI कौन सी बला है। यह क्या है जो आये दिन चर्चा में रहती है। यह दुनिया की या यूं कहे कि कम्प्यूटर साइंस की उभरती हुई टेक्नोलॉजी है। जिसका मुख्य लक्ष्य संसार में Intelligent  मशीनों को बनाना है। जिससे इंसानों का जीवन को और आसान और आरामदायक हो जाए। तो आइये जानते हैं की AI क्या?

तो दोस्तों,AI यानी Artificial Intelligence (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एक तकनीक है, जिसके द्वारा बुद्धिमान (Intelligent) मशीनों को बनाया जाता है। जो  मनुष्यों की तरह सोच सकती है। बोल सकती है। हम यह भी  कह सकते हैं कि Artificial Intelligence (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)  एक प्रकार का तरीका (विधि) Method  है। जिसके उपयोग करने से रोबोट,कम्प्यूटर और मशीन इंसानों की तरह सोचने लगता है।

इसको हम और भी आसान शब्दों में समझ सकते हैं। यह दो शब्दों से मिलकर बना है। Artificial Intelligence ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)। इसमें पहला शब्द Artificial है। जिसका मतलब होता है। “बनाया हुआ” यानी इंसानों द्वारा बनाया हुआ। वहीं दूसरा शब्द Intelligence जिसमें हम हिंदी बुद्धिमान भी कहा सकते हैं। हालांकि यहां तकनीकी पक्ष की बात कर रहे हैं तो Intelligence  को “सोचने वाला, समझने की शक्ति रखने वाला” भी कहा जाता है।

इसमें  इंसानों की तरह की तरह कार्य करने और सोचने की शक्ति  पैदा की जाती है। Artificial Intelligence ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इंसानों की तरह बात कर सकता है ,उसके ही तरह काम भी कर सकता है। किसी चीज को याद कर सकता है ,सोच सकता और कोई समस्या आने पर उसका समाधान भी कर सकता है। Artificial Intelligence ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का जनक  जॉन मैकार्थी को माना जाता है। उनके अनुसार  Artificial Intelligence ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बुद्धिमान मशीनों,Intelligent कम्प्यूटर प्रोग्राम का विज्ञान और इंजिनियर है।
    
ये भी पढ़ें 

क्यों हिरासत में लिया गया खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल?,सामने आई वजह!   

​ग्लोबल मिलेट्स : बाजरा की सफलता भारत की जिम्मेदारी है​ ? ​- प्रधानमंत्री

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल गिरफ्तार 50 गाड़ियों से पहुंची थी पंजाब पुलिस

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें