29.7 C
Mumbai
Thursday, November 5, 2026
होमदेश दुनियाUP: जब अमित शाह से लिपटकर रोने लगे कल्याण सिंह के बेटे...

UP: जब अमित शाह से लिपटकर रोने लगे कल्याण सिंह के बेटे राजवीर, तो हर किसी की आंखे भर आईं

Google News Follow

अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार शाम को बुलंदशहर के नरौरा स्थित बांसी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह अलीगढ़ के अतरौली पहुंचकर कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गृह मंत्री को देख कल्याण सिंह के बेटे राजवीर फफक-फफक कर रो पड़े। इस दौरान शाह ने उन्हें गले से लगाकर सांत्वना दी। राजवीर सिंह भाजपा सांसद भी हैं। अतरौली पहुंचे गृहमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि जिस दिन राम मंदिर का शिलान्यास हुआ था। उसी दिन मेरी कल्याण सिंह से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि मेरे जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया, बाबूजी का पूरा जीवन यूपी के विकास व गरीबों के लिए समर्पित रहा। देश को बेहतर गति एवं दिशा दी। उन्होंने अपने कार्यों की गहरी छाप छोड़ी है।

बाबूजी के जाने से भाजपा में जो रिक्तता आई है। उसकी लंबे समय तक भरपाई नहीं हो सकती। बाबूजी लंबे समय से सक्रिय राजनीति में नहीं थे. लेकिन उनको उनके उम्र के साथ-साथ युवाओं का भी साथ मिला. वह हमेशा भाजपा के प्रेरणास्त्रोत रहेंगे। कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत तमाम केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व नेता शामिल रहेंगे. कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार करीब 3 बजे होना है. प्रशासन ने अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली है. पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शन करने को हजारों लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है. सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें