29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियादेश का सबसे साक्षर राज्य कौन सा है? केरल,दिल्ली या कोई और...

देश का सबसे साक्षर राज्य कौन सा है? केरल,दिल्ली या कोई और स्टेट,जानिए

International Literacy Day 2021

Google News Follow

नयी दिल्ली। International Literacy Day 2021, 75वें दौर में भारतीय राष्ट्रीय सर्वेक्षण ने ‘घरेलू सामाजिक उपभोग: भारत में शिक्षा’ पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की, यह रिपोर्ट विभिन्न राज्यों को उनकी साक्षर जनसंख्या के आधार पर रैंक करती है,भारत साक्षरता दर 100 प्रतिशत हासिल करने से पीछे रह गया, फिर भी यह 77.7 प्रतिशत है। उच्चतम साक्षरता दर केरल ने हासिल की, जबकि सबसे कम साक्षरता दर बिहार का है, india census डॉट नेट की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की साक्षरता दर 61.80 फीसदी है।

दिल्ली- 88.7 प्रतिशत की साक्षरता दर के साथ दिल्ली सूची में दूसरे स्थान पर है। पुरुष साक्षरता दर 90.94 प्रतिशत और महिला साक्षरता 87.33 प्रतिशत है।

केरल- केरल 96.2 प्रतिशत साक्षरता दर के इस साथ सूची में सबसे ऊपर है। 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य में लगभग 96.11 प्रतिशत पुरुष और 92.07 महिलाएं साक्षर थीं।

उत्तराखंड- 87.6 प्रतिशत के साथ उत्तराखंड तीसरे नंबर पर है. यहां पुरुष जनसंख्या साक्षरता दर 87.4 प्रतिशत और महिला जनसंख्या के लिए 70.01 प्रतिशत साक्षरता दर है।

हिमाचल प्रदेश- शक्तिशाली हिमालय से घिरे हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर 86.6 प्रतिशत है। पुरुष जनसंख्या की साक्षरता दर 89.53 प्रतिशत है, जबकि महिला साक्षरता 75.93 प्रतिशत है।

असम – असम की 85.9 प्रतिशत आबादी साक्षर श्रेणी में आती है। साक्षर पुरुष जनसंख्या 77.85 प्रतिशत है, जबकि साक्षर महिला जनसंख्या 66.27 प्रतिशत से अधिक है।

महाराष्ट्र – असम के बाद 84.8 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ महाराष्ट्र आता है। राज्य में कुल 88.38 प्रतिशत पुरुष आबादी और 75.87 प्रतिशत महिलाएं साक्षर हैं।

पंजाब – पंजाब की साक्षरता दर 83.7 प्रतिशत है। देश के कृषि राज्य में पुरुष साक्षरता दर 80.44 प्रतिशत और महिला साक्षरता दर 70.73 प्रतिशत है।

गुजरात-गुजरात की कुल साक्षरता दर 82.4 प्रतिशत है. राज्य में पुरुष साक्षरता दर 85.75 प्रतिशत, जबकि महिला साक्षरता दर 69.68 प्रतिशत है.

पश्चिम बंगाल- पश्चिम बंगाल की साक्षरता दर 80.5 प्रतिशत है. इस राज्य में पुरुष साक्षरता दर 81.69 प्रतिशत और महिला साक्षरता दर 70.54 प्रतिशत है।

हरियाणा-हरियाणा की कुल साक्षरता दर 80.4 प्रतिशत है। राजस्थान के बाद, हरियाणा में पुरुष और महिला साक्षरता दर के बीच सबसे अधिक अंतर है। पुरुष 84.06 प्रतिशत, जबकि महिलाएं 65.94 प्रतिशत साक्षर हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें