आयुर्वेद के अनुसार, असमय बालों के सफेद होने के पीछे का मुख्य कारण पित्त दोष का बढ़ना, गलत खान-पान, तनाव और खराब जीवनशैली है। अगर जीवनशैली को नियमित कर लिया जाए और वात को भी संतुलित कर लिया जाए, तो सफेद बालों की समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है। इसके लिए आयुर्वेद में कई तरीके भी बताए गए हैं। सफेद बालों की वृद्धि को रोकने के लिए शरीर को अंदर और बाहर दोनों तरफ के पोषण का ध्यान देना जरूरी है।
सबसे पहले पित्त को संतुलित करने की जरूरत है। इसके लिए कम मसालेदार और कम तैलीय भोजन का सेवन करें, चाय, खट्टी चीजें, कॉफी, और अधिक नमक वाली चीजों को आहार में कम करें। ये सभी खाद्य पदार्थ शरीर में पित्त को बढ़ाते हैं।
बालों के असमय सफेद होने के पीछे का एक कारण मानसिक तनाव भी है। आधी-अधूरी नींद, आंखों पर अत्याधिक दबाव, गुस्सा और चिड़चिड़ेपन की वजह से भी मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। ऐसे में नींद पूरी लें और अपने गुस्से पर नियंत्रण करें। खुद को शांत रखने के लिए खुली हवा में सांस लें और कोशिश करें कि जितना हो सके, प्रकृति के साथ समय बिताएं।
‘हर दिन बदल रहा हूं…’, सुभाष घई के इस बयान ने फैंस को सोचने पर किया मजबूर!
