कौन हैं कबाड़ बिनने वाली बिदुला देवी?, जिन्हें मिला राम मंदिर समारोह का न्योता     

बिदुला देवी अपनी कमाई में से 20 रुपये दान किया था और 20 रुपये अपने लिए रख लिया था। 

कौन हैं कबाड़ बिनने वाली बिदुला देवी?, जिन्हें मिला राम मंदिर समारोह का न्योता     

राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला की कबाड़ बीनने वाली 85 साल की एक बुजुर्ग महिला को भी न्योता भेजा गया है। यह महिला कबाड़ बीनकर अपना जीवन यापन करती है। छत्तीसगढ़ की यह महिला फिलहाल बीमार हैं और राम मंदिर के समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगी। हालांकि, इस बुजुर्ग महिला को राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा न्योता देना सभी के लिए आश्चर्य की बात है।

गरियाबंद की रहने वाली इस बुजुर्ग महिला का नाम बिदुला देवी है। उनका जीवन बेहद ही अभाव में  बीता है और आज भी अपने  जीवन यापन के लिए सड़क पर कबाड़ बीनती हैं। लेकिन उनमें भगवान राम के प्रति अपार आस्था है। इसी आस्था को देखकर ही राम मंदिर ट्रस्ट ने उन्हें  समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है।
यह बात 2021 की है, जब विश्व हिन्दू परिषद द्वारा छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में राम मंदिर के लिए  चंदा एकत्रित किया जा रहा था। उस दौरान वुश्व हिन्दू परिषद के सदस्य घर घर जाकर चंदा इकठ्ठा कर रहे थे।जैसे ही बिदुला देवी को इस बात की जानकारी मिली की राम मंदिर के लिए चंदा इकठ्ठा किया जा रहा है तो  उन्होंने उस दिन की कमाई में से 20 रुपये दान किया था और 20 रुपये अपने लिए रख लिया था।
इस संबंध में विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत ने इसे सबसे छोटी लेकिन सबसे बड़ी रकम बताया था। उन्होंने इसके घटना की कहानी विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं को भी सुनाई थी। अब विश्व हिन्दू परिषद के राज्य प्रमुख चंदशेखर वर्मा ने बिदुला देवी को न्योता भेजा है। हालांकि बिदुला देवी फिलहाल बीमार है, वे राम मंदिर नहीं जा पाएंगी, लेकिन स्वस्थ होने पर अयोध्या जरूर जाएंगी।
ये भी पढ़ें

भाई ने दिग्विजय सिंह की लगाई क्लास, “निमंत्रण ठुकराने का चुनाव में दिखेगा नुकसान”  

20 मिनट में तय मुंबई से नवी मुंबई की दूरी, जाने अटल सेतु के बारे में      

PM मोदी महाराष्ट्र को देंगे बड़ा तोहफा, भारत के सबसे लंबे अटल ब्रिज का करेंगे उद्घाटन!

Exit mobile version