28 C
Mumbai
Saturday, July 27, 2024
होमधर्म संस्कृतिभाई ने दिग्विजय सिंह की लगाई क्लास, "निमंत्रण ठुकराने का चुनाव में...

भाई ने दिग्विजय सिंह की लगाई क्लास, “निमंत्रण ठुकराने का चुनाव में दिखेगा नुकसान”  

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा कि "जो लड़े वे स्पष्ट रूप से निर्णय लेंगे।

Google News Follow

Related

कांग्रेस के लिए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराना भारी पड़ता दिख रहा है। लगातार कांग्रेसी नेता पार्टी के आलाकमान पर हमला बोल रहे है। एक पहले यूपी के कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम, गुजरात के नेता अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी के फैसले पर सवाल उठा चुके हैं। अब दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस आलाकमान के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो नुकसान होना था हो गया, इसका असर आगामी चुनाव में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने इस दौरान अपने भाई दिग्विजय सिंह के बयान को अनुचित बताया।  

पूर्व विधायक और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा कि “जो लड़े (राम मंदिर आंदोलन में) वे स्पष्ट रूप से (प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में ) निर्णय लेंगे। उन्होंने निर्णय ले लिया है। जहां तक निमंत्रण का सवाल है तो उसे अस्वीकार करने का क्या मतलब है? हम क्या संदेश दे रहे हैं ? जब राजीव गांधी ने ही वहां ताला खुलवाया था तो आप कौन होते हैं निमंत्रण ठुकराने वाले? अगर हमारा नेतृत्व इस तरह के सलाहकार को रखता है तो परिणाम वही होंगे जो अब तक आएं हैं। अब दोबारा विचार करें या ना करें, बयान बदले या न बदलें, नुकसान हो गया है, यह चुनाव में दिखेगा।

 उन्होंने आगे बातचीत करते हुए राजीव गांधी और वीर बहादुर सिंह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वीर बहादुर ने मुख्यमंत्री रहते हुए 46 एकड़ जमीन राम मंदिर न्यास देने और भव्य मंदिर बनाने के लिए का ऐलान किया था। वहीं, राजीव गांधी नेताला खुलवाया था। दुर्भाग्य से वे हट गए और राजीव गांधी की हत्या हो गई। इसके बाद यह मामला खटाई में पड़ गया। इसके बाद साधु संतों ने मिलकर इस लड़ाई को लड़ा, इससे बुद्धजीवि, पत्रकार और राजनीति दल जुड़े और कोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी। जीतकर अब मंदिर का निर्माण कर रहे हैं। जिन्होंने यह लड़ाई लड़ी,वही लोग निर्णय भी लेंगे, उन्होंने लिया।   

इस दौरान लक्ष्मण सिंह अपने भाई दिग्विजय सिंह पर तंज करते  हुए कहा कि वे बहुत ज्ञानी ,महापुरुष है ,उनके बारे में कुछ नहीं कहना। उन्होंने दिग्विजय सिंह के बयान को अनुचित बताते हुए कहा कि अयोध्या जाना चाहिए, सभी को जाना चाहिए। उन्होंने कहा हम लोग जाएंगे बार बार जाएंगे क्योंकि भगवान राम हमारे आराध्य हैं। बता दें कि, दिग्विजय सिंह ने 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था अधूरे मंदिर का उद्घाटन क्यों किया जा रहा है। उन्होंने अप्रैल में रामनवमी के अवसर पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की बात कही थी। 

ये भी पढ़ें  

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर कांग्रेस में ही छिड़ी रार, प्रमोद कृष्णम ने कहा दिल …

PM मोदी महाराष्ट्र को देंगे बड़ा तोहफा, भारत के सबसे लंबे अटल ब्रिज का करेंगे उद्घाटन!

‘आदित्य ठाकरे की ​भाजपा​ के करीब आने…’; शिंदे गुट के नेता ने कहा, ‘यह दोधारी तलवार..’​!

लालकृष्ण आडवाणी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल

कांग्रेस का राम मंदिर”बहिष्कार”, नेहरू के सोमनाथ मंदिर का क्या है कनेक्शन

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,488फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
167,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें