27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाभारत की कूटनीतिक जीत: कौन हैं 8 भारतीय नौसेना के अधिकारी?  

भारत की कूटनीतिक जीत: कौन हैं 8 भारतीय नौसेना के अधिकारी?  

Google News Follow

कतर से आठ पूर्व नौसेना अधिकारियों की रिहाई को भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है। कतर में मौत की सजा पाए पूर्व आठ भारतीय नौसेना अधिकारियों को दोहा की एक अदालत ने रिहा कर दिया। सोमवार को विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि पूर्व आठ भारतीय अधिकारियों में से सात भारत लौट आये हैं। ऐसे में जानते है कि वे आठ नौसेना अधिकारी कौन हैं।

इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और उन पर जासूसी का आरोप लगा था। इनमें  कैप्टन नवतेज गिल, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर एसके गुप्ता, कमांडर बीके वर्मा , कमांडर सुगुनाकर पकाला और कमांडर नाविक रागेश को रिहा किया गया है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे सात पूर्व नौसेना अधिकारियों ने “भारत माता की जय के नारे लगाए। ” पूर्व नौसेना अधिकारियों ने भारत के पीएम मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का धन्यवाद किया। पूर्व नौसेना अधिकारियों ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से हमारी रिहाई हुई। उनके बिना हमारी रिहाई असंभव थी। उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप की वजह से ही हम लोगों की रिहाई सुनिश्चित हुई।

गौरतलब है कि इन पूर्व आठ भारतीय अधिकारियों को 2022 में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल दिसंबर में इन पूर्व आठ भारतीय अधिकारियों की कतर अदालत ने मौत की सजा को कम कर दिया था। पूर्व आठ भारतीय अधिकारियों दोहा स्थित अल दहरा ग्लोबल कंपनी काम करते थे।

ये भी पढ़ें 

कतर से 8 पूर्व नौसेना अधिकारियों की “घर वापसी” के पीछे है ये तिकड़ी

मराठा आरक्षण: राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी की, 15 को बुलाया विशेष सत्र !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें