36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाकौन थे वे जो राम मंदिर पर फैसला देने वाले जस्टिस के...

कौन थे वे जो राम मंदिर पर फैसला देने वाले जस्टिस के घर के पास फोड़ा बम

Google News Follow
प्रयागराज। सुप्रीम कोर्ट के अवकाश प्राप्त और राम मंदिर पर फैसला देने वाले न्यायधीश अशोक भूषण के पैतृक आवास पर सोमवार की रात में बमबाजी की गई। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जस्टिस अशोक भूषण के अपने छोटे भाई इलाहबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल भूषण परिवार के साथ रहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दो युवक बमबाजी कर फरार हो गए। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
 घटना की खबर मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में साफ हुआ कि बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों ने घर के बाहर बमबाजी की और फरार हो गए। युवक कौन थे, उनका मकसद क्या था, इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता। हाशिमपुर चौराहे से लेकर आसपास के इलाके में नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू कराई गई। हालांकि बम फोड़ सनसनी फैलाने वाले पकड़ में नहीं आ सके।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि दहशत फैलाने के लिए सुतली बम का इस्तेमाल किया गया। देर रात तक पुलिस अधिकारी आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगे रहे। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी ने पटाखे फोड़े थे। मामले की जांच की जा रही है। मामला इतना गंभीर है कि इस संबंध में आला अफसर तत्काल कुछ भी कहने से कतरा रहे थे।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें