30 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाट्रम्प को क्यों निक्की हेली की बात माननी चाहिए?

ट्रम्प को क्यों निक्की हेली की बात माननी चाहिए?

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक संबंधों को लेकर रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने करारा संदेश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने भारत को खो दिया तो यह रणनीतिक आपदा साबित होगी। हाल ही में न्यूज़वीक में लिखे अपने लेख में हेली ने कहा कि भारत को “मूल्यवान, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक साझेदार” के रूप में देखना चाहिए और वॉशिंगटन की नीतियां इस साझेदारी को कमजोर नहीं बल्कि मजबूत करने वाली होनी चाहिए। उन्होंने भारत पर लगाए गए शुल्क और दंडात्मक कदमों की आलोचना की और सवाल उठाया कि जब चीन पर वैसी ही सख्ती नहीं दिखाई जा रही, तो भारत को क्यों निशाना बनाया जा रहा है।

हेली की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारत-अमेरिका संबंधों में दरारें दिख रही हैं। ट्रंप प्रशासन के पहले कार्यकाल में दोनों देशों के रिश्ते शिखर पर पहुंचे थे, लेकिन बाइडेन कार्यकाल में कई फैसलों ने नई दिल्ली को असहज किया। पाकिस्तान के एफ-16 बेड़े को फिर से सक्रिय करने के लिए 450 मिलियन डॉलर का पैकेज, बांग्लादेश की राजनीतिक उठापटक में अमेरिकी भूमिका की आशंकाएं और रूस से भारत के ऊर्जा सौदों पर अमेरिकी असहमति—इन सबने संबंधों को जटिल बना दिया।

इतिहास बताता है कि भारत-अमेरिका संबंधों ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण के बाद पड़ी खाई को भी जॉर्ज बुश प्रशासन ने पाट दिया था और आगे चलकर परमाणु समझौते से लेकर क्वाड तक, दोनों देश रणनीतिक साझेदारी में आगे बढ़े। चीन की बढ़ती चुनौती ने इस रिश्ते को और अहम बना दिया।

आज भी चीन अमेरिका का मुख्य प्रतिद्वंद्वी है, लेकिन ऐसे में भारत को नाराज़ करना वॉशिंगटन के लिए जोखिम भरा हो सकता है। हेली का कहना है कि अगर अमेरिका ने समय रहते भारत के साथ संवाद और सहयोग को प्राथमिकता नहीं दी, तो वह खुद को रूस-चीन के और करीब धकेल देगा जो वॉशिंगटन की ही रणनीति को कमजोर करेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय व्यावहारिक कूटनीति की ज़रूरत है। भारत को भी संयमित होकर अमेरिका से जुड़ाव बनाए रखना होगा, जबकि अमेरिका को यह समझना होगा कि भारत का उदय शक्ति संतुलन के लिए खतरा नहीं, बल्कि मजबूती है। हेली का संदेश साफ है। भारत को खोना अमेरिका के लिए एक ऐसी गलती होगी, जिसकी भरपाई असंभव होगी।

यह भी पढ़ें:

निया शर्मा के दांत तो मोतियों जैसे चमकते हैं! अभिनेत्री ने खोला इसका ‘राज’!

अमेरिका के 50% टैरिफ के असर पर पीएमओ की बड़ी बैठक आज!

अलास्का शिखर सम्मेलन के बाद सवाल: क्या पुतिन ने ट्रंप को मात दी?

पीएम मोदी की डिग्री पर आया हाईकोर्ट का फैसला, डीयू को नहीं देनी होगी जानकारी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,263फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें