29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियाक्या पाकिस्तान में 8 साल के हिन्दू बच्चे को दी जाएगी मौत?,...

क्या पाकिस्तान में 8 साल के हिन्दू बच्चे को दी जाएगी मौत?, यह है आरोप

Google News Follow

नई दिल्ली। पाकिस्तान में महज आठ साल के बच्चे को ईशनिंदा के आरोप में मौत की सजा सुनाई जा सकती है। बच्चे पर आरोप है कि उसने जानबूझकर एक मदरसे के कालीन पर पेशाब किया था, जहां धार्मिक पुस्तकें रखीं थीं। जबकि परिवार का कहना है कि बच्चे को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। बच्चे को जेल में भी रखा गया था ,उसके रिहा होने पर कुछ लोगों ने एक मंदिर पर हमला कर तोड़फोड़ की थी। जिसके बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की गई थी। वहीं भारत ने कड़ा ऐतराज जताया था और पाकिस्तानी राजनयिक को तलब भी किया था। इस घटना के बाद हिन्दू समुदाय के लोग भागकर छुप गए हैं।

जानकारी के अनुसार, लड़के पर आरोप है कि उसने पिछले महीने एक मदरसे के पुस्तकालय में एक कालीन पर जानबूझकर पेशाब किया, जहां धार्मिक किताबें रखी गई थीं। ब्रिटिश अखबार द गार्डियन से बच्चे के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि, “बच्चे को अभी ईशनिंदा के कानून के बारे में पता नहीं है। उसे झूठ बोलकर फंसाया जा रहा है. बच्चों के यह भी नहीं पता है कि उसे एक हफ्ते जेल में क्यों रखा गया और उसका अपराध क्या है। ” रिपोर्ट में कहा गया है कि ईशनिंदा के आरोपों में मौत की सजा हो सकती है।
बच्चे के रिश्तेदार कहते हैं, “हमने अपनी दुकानें और काम छोड़ दिया है। पूरा  हिंदू समुदाय डर गया है और हमें उनके बदले का डर है। हम उस इलाके में वापस नहीं लौटना चाहते हैं। पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर हुए हमले को लेकर भारत ने प्रतिक्रिया दी थी और  भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब किया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें