30.5 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमदेश दुनिया​​​​​PM​ मोदी का ​दो दिवसीय ​काशी ​​दौरा, ​​करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

​​​​​PM​ मोदी का ​दो दिवसीय ​काशी ​​दौरा, ​​करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

दो दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं का लोकार्पण और एक दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर बनारस आ सकते हैं। प्रधानमंत्री के आगमन की सुगबुगाहट के साथ ही प्रशासन लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं को पूरा करने में जुट गया है।

इस दौरे में पीएम मोदी करीब दो दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं का लोकार्पण और एक दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही काशीवासियों से भी संवाद का कार्यक्रम भी तय किया जा रहा है। प्रदेश में योगी-2 सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले वाराणसी दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। शासन स्तर से मिले संकेत के बाद दो दिवसीय दौरे की रूपरेखा बनाई जा रही है।

शिक्षा मंत्रालय की ओर से वाराणसी में नई शिक्षा नीति के मंथन के लिए देशभर के कुलपतियों के प्रस्तावित सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में पूरी हो चुकी परियोजनाओं की सौगात भी काशीवासियों को देंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पीएम चार और पांच जुलाई को वाराणसी में प्रवास करेंगे।​

साथ ही कई प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे जैसे- ग्रामीण इलाके में बने दमकल स्टेशन, चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे नाइट बाजार, दशाश्वमेध घाट पर बनकर तैयार प्लाजा, नमो घाट के पहले चरण की परियोजना है।
यह भी पढ़ें-

उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस कमिश्नर ने अफसरों के साथ की बैठक

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें