29 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमदेश दुनियामिचेल-फिलिप्स शतक से न्यूजीलैंड ने भारत को 338 लक्ष्य दिया!

मिचेल-फिलिप्स शतक से न्यूजीलैंड ने भारत को 338 लक्ष्य दिया!

डेरिल मिचेल ने अपने वनडे करियर का नौवां शतक लगाया। मिचेल का भारत के खिलाफ यह चौथा शतक और सीरीज में लगातार दूसरा शतक है।

Google News Follow
डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की धमाकेदार शतकीय पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 338 रन का लक्ष्य दिया है।

सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलायी थी और 5 के स्कोर पर 2 और 58 के स्कोर पर 3 विकेट गिराकर न्यूजीलैंड को संकट में डाल दिया था।
यहां से डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 219 रन की बेहतरीन साझेदारी कर टीम का स्कोर 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 337 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। आखिरी कुछ ओवरों में उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बने, नहीं तो कुल स्कोर 360 के ऊपर जा सकता था।

डेरिल मिचेल ने अपने वनडे करियर का नौवां शतक लगाया। मिचेल का भारत के खिलाफ यह चौथा शतक और सीरीज में लगातार दूसरा शतक है। मिचेल ने 131 गेंद पर 3 छक्के और 15 चौके लगाते हुए 137 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने भी शतक लगाया।

फिलिप्स के करियर का यह दूसरा शतक था। फिलिप्स ने 88 गेंद पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 106 रन की पारी खेली। विल यंग ने 30 और कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 28 रन बनाए।

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट लिए। हर्षित थोड़े महंगे रहे। उन्हें 10 ओवर में 84 रन पड़ गए। अर्शदीप ने 63 रन दिए। सिराज ने 10 ओवर में 43 रन देकर 1 और कुलदीप यादव ने 6 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट लिए। नितीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा को विकेट नहीं मिला।

3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। इस मैच को जीतने वाला सीरीज का विजेता होगा।

यह भी पढ़ें-

जोया अख्तर ने जावेद को जन्मदिन पर पुरानी तस्वीर संग बधाई!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें