28.6 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामाफ्लाइट में फिर महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़, अमृतसर में पकड़ा गया...

फ्लाइट में फिर महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़, अमृतसर में पकड़ा गया आरोपी

यात्री राजिंदर सिंह ने चालक दल की महिला सदस्य के साथ छेड़छाड़ की।

Google News Follow

बीते कई दिनों से फ्लाइट में बढ़ती घटनाओं का मानो ट्रेंड सा चल रहा हो वहीं इसी बीच इंडिगो फ्लाइट में महिला के साथ छेड़छाड़ फिर एक मामला सामने आया है। दरअसल इंडिगो की एक फ्लाइट में एक यात्री ने क्रू मेंबर की महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ किया। इसके बाद देर शाम 8 बजे फ्लाइट के अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की नाम राजिंदर सिंह है।

कथित तौर पर ये सामने आया कि जिस महिला वक्त क्रू मेंबर के साथ उसने छेड़छाड़ की उसने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में उसने चालक दल की महिला सदस्य के साथ हरकत की। आरोपी राजिंदर सिंह दुबई से अमृतसर के लिए इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 1428 से अमृतसर के लिए यात्रा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

वहीं पिछले कुछ महीनों के दौरान फ्लाइट में दुर्व्यवहार की घटनाओं में वृद्धि हुई है। इससे पहले न्यूयॉर्क-नई दिल्ली अमेरिकन एयरलाइंस में एक मामला सामने आया था। जब फ्लाइट में शराब के नशे में एक भारतीय व्यक्ति ने एक बहस के दौरान एक अन्य यात्री पर पेशाब करने का आरोप लगा था। जबकि पिछले साल नवंबर में शंकर मिश्रा नाम के एक बूढ़ी महिला पर पेशाब करने का आरोप लगाया गया था। ये घटना एयर इंडिया की फ्लाइट में सामने आई थी।

ये भी देखें 

एयर इंडिया के विमान में ​भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक का हंगामा !

एअर इंडिया की फ्लाइट में पैसेंजर ने की केबिन क्रू से मारपीट, दिल्ली लौटा विमान

एयरपोर्ट पर ऑनलाइन रिश्वत लेने के मामले में तीन और एफआईआर

​Nashik Fire: इगतपुरी आग​, 19 धमाके, मुंबई-दिल्ली फ्लाइट के रूट भी बदले!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें