सिगरेट देने से मना करने पर डॉक्टर ने की महिला की पिटाई: अस्पताल में भर्ती!

आरोपी डॉक्टर गोविन्द बुलढाणा जिला के जलगांव जामोद शहर जा नामचीन डॉक्टर है और उसका वानखेड़े हॉस्पिटल के नाम से प्रसिद्ध अस्पताल भी है।

सिगरेट देने से मना करने पर डॉक्टर ने की महिला की पिटाई: अस्पताल में भर्ती!

Woman vendor beaten up for refusing to give cigarettes: Woman admitted to hospital!

महाराष्ट्र के बुलढाणा से महिला ने सिगरेट देने से मना करने पर एक डॉक्टर द्वारा निर्वस्त्र कर पिटाई करने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आयी है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से आरोपी डॉ.गोविन्द वानखेड़े अभी फरार है।

लोगों का कहना है की आरोपी डॉक्टर गोविन्द बुलढाणा जिला के जलगांव जामोद शहर जा नामचीन डॉक्टर है और उसका वानखेड़े हॉस्पिटल के नाम से प्रसिद्ध अस्पताल भी है।

दरसल जलगांव जामोद में पीड़ित महिला का किराना सामान का एक छोटा सा दुकान है, जो की महिला के घर से ही सटा है। ऐसे में देर रात तीन बजे के करीब आरोपी गोविंद वानखेड़े ने दुकान का दरवाजा खटखटाना शुरू किया। दरवाजा खोलने पर उसने चाय और सिगरेट मांगी, जो देने से महिला ने इनकार करते हुए सुबह आने कहा गया।

इस बात पर भड़के हुए डॉक्टर ने महिला पर हमला कर दिया और पीटने लगा, हाथापाई में महिला को निर्वस्त्र कर दिया| इस घटना में महीला गंभीर रूम से घायल हुई।

फ़िलहाल पीड़ित महिला पर खामगाव के सामन्य अस्पताल में उपचार चल रहें है और आरोपी डॉक्टर फरार है। दरम्यान पुलिस ने आरोपी गोविंद वानखेड़े पर भारतीय न्याय संहिता के तहत गुनाह दर्ज किया है।

यह भी पढ़े-

फडणवीस ने महायुति को दी सलाह; तो हम इस प्रकार हिट विकेट, रन आउट हो जायेंगे!

Exit mobile version