31 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमदेश दुनियामहिला वर्ल्ड कप 2025: भारत जीत की उम्मीद, फैंस में जोश!

महिला वर्ल्ड कप 2025: भारत जीत की उम्मीद, फैंस में जोश!

भारतीय टीम इस मुकाबले में तेज गेंदबाज रेणुका सिंह के बगैर उतरी है। इस टीम में कप्तान हरमनप्रीत के अलावा प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, स्नेह राणा, श्री चरणी जैसी खिलाड़ी हैं।

Google News Follow

Related

भारत-श्रीलंका के बीच मुकाबले के साथ महिला वनडे विश्व कप 2025 की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। फैंस इस मैच को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि टीम इंडिया जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

इसके साथ ही फैंस ने असम के प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग को भी श्रद्धांजलि दी, जिनका 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान निधन हो गया था।

क्रिकेट मैच देखने पहुंचे एक फैन ने कहा, “हमें लगता है कि इस मुकाबले को भारत ही जीतेगा। भारतीय टीम श्रीलंका के विरुद्ध बेहद मजबूत है। असम में पहली बार महिला विश्व कप का मुकाबला खेला जा रहा है, जिसकी हमें बेहद खुशी है।”

एक अन्य फैन ने कहा, “यहां पहली बार महिला क्रिकेट खेला जा रहा है, लेकिन जुबीन दा के निधन से हम बहुत दुखी हैं। इस मैच में हम भारत को सपोर्ट करने पहुंचे हैं।”

एक अन्य प्रशंसक ने कहा, “हम न सिर्फ भारत का खेल देखने आए हैं, बल्कि जुबीन दा को श्रद्धांजलि देने भी आए हैं। हमें उन्हें खोने का बहुत दुख है।” एक युवा समर्थक ने आत्मविश्वास से कहा, “आज भारत जीतेगा।”

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम की कमान संभाल रही हैं, जिन पर देश को पहला खिताब जिताने का जिम्मा है। वहीं, दूसरी तरफ चामरी अथापथु के हाथों में श्रीलंकाई टीम की कमान है।

भारतीय टीम इस मुकाबले में तेज गेंदबाज रेणुका सिंह के बगैर उतरी है। इस टीम में कप्तान हरमनप्रीत के अलावा प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, स्नेह राणा, श्री चरणी जैसी खिलाड़ी हैं।

श्रीलंकाई टीम को हसीनी परेरा, नीलाक्षी डी सिल्वा, उदेशिया प्रबोधनी और चामरी अथापथु से काफी उम्मीदें हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें, तो भारत का पलड़ा बेहद मजबूत नजर आता है। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2000 से अब तक कुल 35 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें 31 मैच टीम इंडिया के नाम रहे, जबकि 3 मुकाबले श्रीलंका ने जीते। एक मैच बेनतीजा रहा। इन आंकड़ों को देखते हुए फैंस का मानना है कि भारत इस मुकाबले को आसानी से जीतेगा।

यह भी पढ़ें-

कुर्ला इलाके में कारों पर जबरन लगाए जा रहे हैं “आई लव मोहम्मद” के स्टिकर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,168फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें