28 C
Mumbai
Thursday, February 26, 2026
होमदेश दुनियाछत्तीसगढ़ केंद्र की वीबी जीरामजी से खुश धमतरी मजदूरों ने सरकार का...

छत्तीसगढ़ केंद्र की वीबी जीरामजी से खुश धमतरी मजदूरों ने सरकार का जताया आभार

केंद्र सरकार के इस कदम से छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मजदूर वर्ग के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Google News Follow

Related

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने मनरेगा योजना में अहम बदलाव किए हैं। जहां इस योजना का नाम बदलकर अब विकसित भारत-गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण), जिसे ‘वीबी जीरामजी’ किया गया है, वहीं अब ग्रामीण इलाकों में लोगों को 100 दिन के बजाय अब 125 दिन का रोजगार मिलेगा। केंद्र सरकार के इस कदम से छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मजदूर वर्ग के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

मजदूरों का कहना है कि केंद्र सरकार की इस पहल से उन्हें काफी फायदा होगा। गांव में ही उनको अब 125 दिनों तक रोजगार मिलेगा। साथ ही सात दिवस में भुगतान की गारंटी सुनिश्चित की गई है, जिससे उनके जीवन स्तर में काफी बदलाव आएगा। प्रदेश सरकार ने भी इसे मंजूरी दी है।

मनरेगा मजदूर विनीता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “केंद्र सरकार का नया कानून बहुत अच्छा है। पहले जहां 100 दिन का काम मिलता था, वह अब 125 दिन किया गया है, जिससे उनकी आय बढ़ेगी। इसके लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद करती हैं।”

डालू साहू ने कहा कि हम केंद्र सरकार के नए कानून से बहुत खुश हैं, क्योंकि इससे आय बढ़ी है और काम की गारंटी मिली है।

मजदूर संघ के अध्यक्ष नंद यादव ने कहा कि ‘वीबी जीरामजी’ कानून मजदूरों के हित में है। पिछले कानून की तुलना में नया कानून काफी बेहतर है। मजदूरों के लिए 100 दिन के बजाय 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है।

इस योजना के तहत मजदूरों को साप्ताहिक या अधिकतम 15 दिवस में मजदूरी का भुगतान किया जाएगा, जो सीधे मजदूरों को ऑनलाइन माध्यम से खाते में मिलेगा। इस तरह की योजना से मजदूरों की आय में वृद्धि होगी और परिवार मजबूत होगा।

कानूनी सलाहकार आरपी साहू ने बताया कि सरकार की नई योजना मजदूरों के लिए विशेष लाभकारी है। इस योजना के लिए मैं सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।

यह भी पढ़ें-

जेएनयू का नाम बदलकर ‘आजाद भगत सिंह विश्वविद्यालय’ करना चाहिए: जगत गुरु परमहंस!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,119फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें