27 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमदेश दुनियाविश्व मांसाहार रहित दिवस 2026: पशु करुणा और शाकाहारी जीवनशैली को बढ़ावा!

विश्व मांसाहार रहित दिवस 2026: पशु करुणा और शाकाहारी जीवनशैली को बढ़ावा!

अंतरराष्ट्रीय मांसाहार रहित दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच पशुओं के प्रति करुणा और शाकाहारी जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

Google News Follow

विश्व मांसाहार रहित दिवस (वर्ल्ड मीट-फ्री डे), जिसे अंतरराष्ट्रीय मांसाहार रहित दिवस (इंटरनेशनल मीट-फ्री डे) के नाम से भी जाना जाता है, हर साल 25 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिवस प्रत्येक वर्ष 25 नवंबर को प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और शिक्षाविद् साधु टी.एल. वासवानी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय मांसाहार रहित दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच पशुओं के प्रति करुणा और शाकाहारी जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 25 नवंबर 1986 को शाकाहार के समर्थक और समाज सुधारक साधु टी.एल. वासवानी की जयंती के अवसर पर की गई थी।

इसका उद्देश्य जानवरों की हत्या रोकना और पर्यावरण व स्वास्थ्य पर मांसाहार के प्रभावों के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है। यह दिवस शाकाहार को प्रोत्साहन देने के मकसद से मनाया जाता है। इस दिन देश के अलग-अलग संस्थान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को कम से कम इस दिन या नियमित रूप से मांस के बजाय दाल, सब्जियां, फल और अनाज अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय मांसाहार रहित दिवस एक सामान्य दिन नहीं है। इसे मनाने के पीछे खास वजह है, जो स्वास्थ्य और पर्यावरण से संबंधित है। दरअसल, साधु टी.एल. वासवानी शाकाहार के एक बड़े समर्थक थे। उनका मानना था कि मांसाहारी भोजन करने से सिर्फ हमारा मन और शरीर ही नहीं, बल्कि पर्यावरण भी प्रभावित होता है।

अगर आप सोच रहे हैं कि इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद मांस न खाना है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह दिन हमें बताता है कि रोजाना या आए दिन मांस खाने की आदत न सिर्फ हमारे मन और शरीर पर बुरा प्रभाव डालती है, बल्कि इसका असर पर्यावरण और जानवरों पर भी पड़ता है।

पर्यावरण, स्वास्थ्य और पशुओं के प्रति करुणा और जागरूकता फैलाने के लिए विश्व मांसाहार रहित दिवस के अलावा इसी प्रकार के कई और दिवस मनाए जाते हैं, जिनमें 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहार दिवस और 1 नवंबर को विश्व वीगन दिवस शामिल है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें