34 C
Mumbai
Sunday, May 31, 2026
होमदेश दुनियाविश्व खेल श्रृंखला 2025: आयोजन की तैयारियों के लिए 'छंगतू' सभी स्तरों...

विश्व खेल श्रृंखला 2025: आयोजन की तैयारियों के लिए ‘छंगतू’ सभी स्तरों पर तैयार !

पेरुरेना ने विश्व खेल श्रृंखला 2025 छंगतू के समापन समारोह में भाग लिया और अंतर्राष्ट्रीय विश्व खेल संघ की ओर से, छंगतू के पूर्वी नए क्षेत्र को "विश्व खेल श्रृंखला के लिए उत्कृष्ट योगदान क्षेत्र" की उपाधि प्रदान की।

Google News Follow

Related

2025 विश्व खेल चीन के छंगतू में आयोजित किए जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय विश्व खेल संघ के अध्यक्ष जोस पेरुरेना ने आयोजन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा, “छंगतू तैयार है।” पेरुरेना ने विश्व खेल श्रृंखला 2025 छंगतू के समापन समारोह में भाग लिया और अंतर्राष्ट्रीय विश्व खेल संघ की ओर से, छंगतू के पूर्वी नए क्षेत्र को “विश्व खेल श्रृंखला के लिए उत्कृष्ट योगदान क्षेत्र” की उपाधि प्रदान की।

पेरुरेना ने कहा, “यह एक उच्च गुणवत्ता वाली प्रतियोगिता है, जो मूल रूप से 2025 छंगतू विश्व खेलों के मानकों को पूरा करती है। मैं प्रतियोगिता स्थल से बहुत संतुष्ट हूं, जो अन्य चीनी शहरों में उच्च-स्तरीय स्थलों के बराबर है। प्रतियोगिता के आयोजन और सत्कार में एथलीटों और रेफरी की अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली है। हम 2025 छंगतू विश्व खेलों की ओर एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार हैं। छंगतू सभी स्तरों पर तैयार है।”

छंगतू शहर के बारे में पेरुरेना ने कहा, “छंगतू में जीवन की गुणवत्ता बहुत अच्छी है और इसके नागरिक बहुत खुश हैं। मुझे उम्मीद है कि एथलीट विश्व खेलों में प्रतिस्पर्धा करने के अलावा छंगतू के लोगों के जीवन में भी शामिल हो सकेंगे। मुझे यह भी उम्मीद है कि छंगतू के नागरिक एथलीटों के साथ संवाद कर सकेंगे और खेलों को देखने के अलावा नए खेल सीख सकेंगे।”

यह भी पढ़ें-

आईपीएल 2025: आरसीबी बनाम जीटी, कोहली-सॉल्ट की जोड़ी मचा सकती है धमाल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,463फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें