34 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमदेश दुनियाCM योगी के नए मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी, देखें किसको मिला कौन...

CM योगी के नए मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी, देखें किसको मिला कौन सा विभाग?

Google News Follow

Related

लखनऊ। सीएम योगी ने सोमवार को सात नए मंत्रियों के विभागों की जिम्मेदारी सौंपी। इस संबंध की जानकारी खुद सीएम योगी ट्वीट कर दी। बता दें कि रविवार को सात नए विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। इनमें जितिन प्रसाद को कैबिनेट और अन्य लोगों को राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। योगी सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को हर तरह से सामंजस्य बैठने की कोशिश की। इसमें जातीयता और क्षेत्रीयता का समावेश है।

इनको मिला यह विभाग:  जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा  विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य मंत्री पल्टू राम को सैनिक कल्‍याण, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग दिया गया है। राज्य मंत्री डॉ. संगीता बलवंत को सहकारिता विभाग और धर्मवीर प्रजापति को औद्योगिक विकास विभाग दिया गया है। राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार को राजस्‍व विभाग और राज्यमंत्री संजीव कुमार को समाज कल्‍याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्‍याण विभाग का जिम्मा मिला है। राज्य मंत्री दिनेश खटीक को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
अब कुल 60 सदस्य: गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल के विस्तार में मनोनीत विधान परिषद सदस्य जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही एक विधान परिषद सदस्य और पांच विधायकों को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। रविवार शाम राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री तथा छत्रपाल सिंह गंगवार, पल्टू राम, डा.संगीता बलवंत, संजीव कुमार, दिनेश खटीक और धर्मवीर प्रजापति को राज्य मंत्री के तौर पर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन सात नए मंत्रियों को मिलाकर टीम योगी आदित्यनाथ में अब कुल 60 सदस्य हो गए हैं जो मंत्रिमंडल की अधिकतम संख्या है। इनमें 24 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 27 राज्य मंत्री हैं। इनमें चार महिला मंत्री शामिल हैं।जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री बनाकर भाजपा ने उनसे अपना वादा निभाया है। राज्य मंत्री की शपथ लेने वालों में आगरा के धर्मवीर प्रजापति भाजपा के विधान परिषद सदस्य व उत्तर प्रदेश राज्य माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं। छत्रपाल सिंह गंगवार बरेली के बहेड़ी, पल्टू राम बलरामपुर, डा.संगीता बलवंत गाजीपुर सदर, संजीव कुमार सोनभद्र के ओबरा और दिनेश खटीक मेरठ के हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को प्रधानता: योगी आदित्यनाथ सरकार का गठन 19 मार्च 2017 को हुआ था। पहला मंत्रिमंडल विस्तार 21 अगस्त 2019 को हुआ था। पहले विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में मंत्रियों की कुल संख्या 56 थी। मंत्रिमंडल के पहले विस्तार के बाद कोरोना संक्रमण से बीते वर्ष कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण व चेतन चौहान तथा इस वर्ष राज्य मंत्री विजय कश्यप का निधन हुआ था। तीन मंत्रियों के निधन के बाद मंत्रिमंडल में 53 सदस्य रह गए थे। सीएम आदित्यनाथ योगी द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार मेब जातीय और क्षेत्रीय समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। सात नए मंत्रियों तीन पिछड़ा वर्ग एक अनुसूचित जनजाति और एक ब्राह्मण को शामिल किया गया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,142फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें