29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाUP: हिट हुआ 'अमन' का Yogi मॉडल !

UP: हिट हुआ ‘अमन’ का Yogi मॉडल !

आपसी सहमति से न केवल अवैध तरीके से धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को उतारा गया और आवाज को कम किया गया, वह अन्य राज्यों के लिए मिसाल है|

Google News Follow

जहां कई राज्यों में लाउडस्पीकर से अजान और हनुमान चालीसा को लेकर बवाल मचा है, वहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जिस तरह से पूरे मसले को संभाला वह काबिले तारीफ है| उत्तर प्रदेश में आपसी सहमति से न केवल अवैध तरीके से धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को उतारा गया और आवाज को कम किया गया, वह अन्य राज्यों के लिए मिसाल है|

इतना ही नहीं, जब अन्य राज्यों में पर्व और त्योहारों पर दो समुदायों में झड़पों की ख़बरें आ रही थीं, वहीं यूपी में आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील का न केवल हर धर्म के लोगों ने अनुपालन किया, बल्कि पुलिस की सतर्कता भी सराहनीय रही|

हनुमान जयंती पर दिल्ली के जहांगीरपुरा में हिंसा हुई, लेकिन यूपी में लोगों ने धार्मिक जुलूस पर पुष्प वर्षा कर भाईचारे का संदेश दिया| इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ की अपील का ही असर था कि अलविदा जुमे और ईद की नमाज सड़कों पर नहीं पढ़ी गई| ईद के साथ ही शांति से अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती भी मनाई गई|

एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश में ईद की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई| किसी भी तरह की हिंसा या बवाल की ख़बरें नहीं हैं| उन्होंने कहा कि जिस तरह से शांतिपूर्वक लाउडस्पीकर हटाए गए, सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी गई, यूपी की कानून व्यवस्था का ये मॉडल अध्ययन का विषय है|

यह भी पढ़ें-

CM Yogi: शिक्षकों को सम्मानित किया और मां से लिया आशीर्वाद

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें